फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Women World Cup: Pratika Rawal 2nd ODI Century Record and Stats

IND W vs NZ W: मंधाना के बाद प्रतिका का कहर, विश्व कप में पहले शतक के बाद रावल ने इस तरह मनाया जश्न; Video

Thu, 23 Oct 2025 05:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 Oct 2025 05:57 PM IST
सार

महिला विश्व कप में पहले शतक के साथ प्रतिका रावल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है। गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में 25 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने करियर का दूसरा शतक पूरा किया।

विज्ञापन
IND vs NZ Women World Cup: Pratika Rawal 2nd ODI Century Record and Stats
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women-x

विस्तार

Pratika Rawal Century: महिला विश्व कप में पहले शतक के साथ प्रतिका रावल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है। गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में 25 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने करियर का दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी सैकड़ा जड़ा।
विज्ञापन

रावल का विश्व कप में पहला सैकड़ा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला विश्व कप का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कीवियों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दाएं हाथ की बल्लेबाज प्रतिका ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 122 गेंदों में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया, जो विश्व कप में उनका पहला सैकड़ा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 वनडे रन पूरे किए
रावल ने वनडे क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 23 पारियों में यह कारनामा किया। इसी के साथ वह महिला वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने लिंडसे रीलर की बराबरी कर ली। उन्होंने भी 23 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। प्रतिका ने इस मुकाबले में 134 गेंदों का सामना किया और 13 चौके व दो छक्के की मदद से 122 रन बनाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed