फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Who should bat at number three between Suryakumar Yadav and Shreyas Iyer Ashwin told his choice

IND vs NZ: तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर में से किसे करनी चाहिए बल्लेबाजी? अश्विन ने बताई अपनी पसंद

Fri, 18 Nov 2022 07:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Nov 2022 07:46 PM IST
सार

सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम में हर क्रम पर खेलने के कई दावेदार हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे नंबर की होती है।

विज्ञापन
IND vs NZ Who should bat at number three between Suryakumar Yadav and Shreyas Iyer Ashwin told his choice
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड में है। वह तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (18 नवंबर) को हुई। पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। यहां तक कि टॉस भी नहीं सका। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम में हर क्रम पर खेलने के कई दावेदार हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे नंबर की होती है। इस पर विराट कोहली खेलते हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुने गए दो खिलाड़ी इस क्रम के दावेदार हैं। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर। कोहली की उपस्थिति में सूर्यकुमार चौथे क्रम पर खेलते हैं। अब देखना है कि दूसरे टी20 में वह किस नंबर पर उतरते हैं। इस पर भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी राय रखी है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि श्रेयस अय्यर को इस क्रम पर मौका देना चाहिए। उन्होंने अपनी जगह मेहनत से बनाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: VIDEO: 'आईपीएल ऑक्शन आ रहा', इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कुछ इस तरह ऑस्ट्रेलियाई स्टार को स्लेज किया, देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन ने कहा, ''मैं किसी भी परिस्थिति में श्रेयस अय्यर को तीन नंबर पर देखना चाहूंगा। सूर्यकुमार के लिए चौथा स्थान लॉक है। उन्हें तीसरे पर भेजने की बात होगी, लेकिन मुझे लगता है कि अय्यर ने अपना अधिकार अर्जित किया है। इसलिए अय्यर तीन और सूर्या चार पर ठीक है।'' अनुभवी ऑफ स्पिनर ने ऋषभ पंत के सलामी बल्लेबाज की जगह लेने की संभावनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर पंत को ओपनिंग करने का मौका मिलता है तो वॉशिंगटन सुंदर को बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते नंबर पांच की भूमिका निभानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ VIDEO: बारिश के बीच 'फुटवॉली' खेलते दिखे दोनों टीमों के खिलाड़ी, एकसाथ खेले चहल, सैमसन और सोढ़ी

अश्विन ने कहा, "यदि आप ऋषभ पंत को शीर्ष पर भेजते हैं, तो हमारे पास मध्य क्रम में कोई बाएं हाथ का खिलाड़ी नहीं होगा। मध्य क्रम में बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं होने के बारे में भी अत्यधिक चर्चा की जाती है। मध्य में बाएं-दाएं संयोजन टी20 में वास्तव में महत्वपूर्ण है। क्या बाएं हाथ का मध्य क्रम विकल्प उपलब्ध है? एकमात्र अन्य विकल्प बचा है वॉशिंगटन सुंदर। मुझे नहीं पता कि टीम प्रबंधन उन्हें पांच पर भेजेगा या नहीं, लेकिन अगर वह सुंदर को इस भूमिका में नहीं देखते हैं तो मुझे नहीं पता कि वह टीम में कहां फिट होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed