फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Dream11 Prediction World Cup India vs New Zealand Playing XI Captain Vice-Captain and Players

IND vs NZ Playing 11: भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव, शार्दुल बाहर; इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Sun, 22 Oct 2023 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

IND vs NZ Today Match Dream 11 Prediction: भारतीय टीम को संतुलन हासिल करने के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है। ऐसे में वह फिनिशर के रोल में होंगे, जो हार्दिक अब तक निभा रहे थे। वहीं, गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
IND vs NZ Dream11 Prediction World Cup India vs New Zealand Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हार्दिक पांड्या की चोट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया का संतुलन बिगाड़ दिया है। वनडे विश्व कप 2023 में भारत का पांचवां मैच न्यूजीलैंड के साथ है। दोनों टीमें चार-चार मैच खेल चुकी हैं और सभी मुकाबले जीतने में सफल रही हैं। यही दो टीमें ऐसी हैं, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। रविवार को होने वाले मुकाबले के बाद सिर्फ एक ही टीम ऐसी होगी, जो अपने सभी मैच जीती होगी और वही टीम अंक तालिका में शीर्ष पर होगी। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड की टीमें शानदार लय में जरूर हैं, लेकिन दोनों टीमें अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। भारत के हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी। उनका टखना मुड़ गया और वह इस मुकाबले के लिए टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं पहुंचे हैं। ठीक होने के लिए हार्दिक को कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेंद के साथ 10 ओवर कर सकते हैं और बल्ले के साथ शतकीय पारी भी खेल सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह किसी खिलाड़ी को शामिल करना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

IND vs NZ Dream11 Prediction World Cup India vs New Zealand Playing XI Captain Vice-Captain and Players
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम को संतुलन हासिल करने के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है। ऐसे में वह फिनिशर के रोल में होंगे, जो हार्दिक अब तक निभा रहे थे। वहीं, गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है। इस स्थिति में भारत के पास जडेजा के अलावा छह बल्लेबाज हैं।

IND vs NZ Dream11 Prediction World Cup India vs New Zealand Playing XI Captain Vice-Captain and Players
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के लिए परेशानी उनके कप्तान केन विलियम्सन की चोट रही है। विलियम्सन आईपीएल 2023 में चोटिल हुए थे। इस चोट की वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और वह विश्व कप के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वापसी करते हुए उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन इसी मैच में वह चोटिल होकर पवेलियन लौट गए। अब वह फिर से लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि उनकी जगह टीम में शामिल किए गए रचिन रवींद्र भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कीवी टीम अपने नियमित कप्तान के बिना भी बड़ी टीमों को हराने में सफल रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः 
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed