फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs Nz Team India won T20I series against New Zealand by 3-0 head coach Rahul Dravid praised all the players

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के क्लीन स्वीप से गदगद हुए हेड कोच राहुल द्रविड़, टीम की तरीफ में कही यह बात

Mon, 22 Nov 2021 09:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 22 Nov 2021 09:14 AM IST
सार

टी-20 सीरीज में टीम न्यूजीलैंड के 3-0 से सफाए के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीरीज में टीम इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया। जब ऐसे मंच पर टीम इस तरह खेलती है तो देखना वाकई अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
IND vs Nz Team India won T20I series against New Zealand by 3-0 head coach Rahul Dravid praised all the players
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को खेला गया। कोलकाता में हुए मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कीवियों को 73 रनों से शिकस्त दी। टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने लाजवाब परफॉर्मेंस करते हुए 3-0 से न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ किया। यह पहला मौका था जब भारत ने अपनी धरती पर न्यूजीलैंड का टी-20 सीरीज में वाइटवॉश किया। इस श्रृंखला के दौरान बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था। जिसके चलते टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया जिनमें वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल ने अपने टी-20 करियर का आगाज किया। इन सभी खिलाड़ियों ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सीरीज में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन


हेड कोच ने की टीम की तारीफ

मैच के बात हेड राहुल द्रविड़ ने टीम की तारीफ करते हुए कहा, यह बहुत अच्छी सीरीज थी, टीम का प्रत्येक खिलाड़ी सीरीज के दौरान बेहतर खेला, यह देखकर अच्छा लगा कि हमने शुरुआत अच्छी की, हम यथार्थवादी हैं, हमें अपने पैर जमीन पर रखना होगा और इस जीत को लेकर थोड़ा यथार्थवादी होना होगा। उन्होंने आगे कहा, न्यूजीलैंड के लिए टी-20 विश्व कप फाइनल खेलना और फिर तीन दिन बाद छह दिनों में तीन मैच खेलना आसान नहीं था। हमारे नजरिए से अच्छा है कि हमें इस सीरीज से सीखकर आगे बढ़ना होगा, अगले 10 महीनों में यह एक लंबी यात्रा है जिसमें उतार-चढ़ाव आएंगे। हमने कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्हें देखकर काफी अच्छा लगा, हमने कुछ ऐसे लड़कों को भी मौका दिया, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली, हमने कुछ खास प्रतिभा देखी है, हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे उसे निखारना होगा। 
विज्ञापन


 अलग मैच के लिए अलग खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, हमारे कुछ खिलाड़ियों के वापस आने से निश्चित रूप से टीम मजबूत होगी, लेकिन यह देखना वाकई काफी अच्छा है कि हमारे पास विकल्प हैं, हम अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुख्य कोच के मुताबिक, अगले विश्व कप तक एक लंबा सत्र होने जा रहा है, बहुत सारे मैच खेले जाने हैं, इसलिए हमें अपने कुछ खिलाड़ियों के साथ ऐसा करना होगा कि वे जितना क्रिकेट खेल सकते हैं उसके लिए यथार्थवादी बनें। राहुल द्रविड ने आगे कहा, इस स्तर पर टीम को अच्छा करते हुए देखना बेहतर लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed