फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20: Daryl Mitchell told how New Zealand won 1st T20 against India, also called Santner best spinner

IND vs NZ: डेरिल मिचेल ने बताया भारत से कैसे जीता न्यूजीलैंड, सैंटनर को दुनिया का बेस्ट स्पिनर भी कहा

Sat, 28 Jan 2023 06:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Jan 2023 06:07 PM IST
सार

सैंटनर ने शुक्रवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले टी20 मैच में कीवी टीम की 21 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने चार ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट झटके थे।

विज्ञापन
IND vs NZ T20: Daryl Mitchell told how New Zealand won 1st T20 against India, also called Santner best spinner
मिचेल सैंटनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का मानना है कि मौजूदा टी20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान और ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर वर्तमान में सफेद गेंद के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं।  बाएं हाथ के स्पिनर सैंटनर ने भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने की
विज्ञापन

सैंटनर ने शुक्रवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले टी20 मैच में कीवी टीम की 21 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने चार ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट झटके थे। इतना ही नहीं पावरप्ले में सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव को एक मेडन ओवर डाला था। हालांकि,  मिचेल को 30 गेंद में नाबाद 50 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मिचेल ने कहा कि सैंटनर मौजूदा समय में व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेस्ट स्पिनर में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ T20: Daryl Mitchell told how New Zealand won 1st T20 against India, also called Santner best spinner
डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे - फोटो : सोशल मीडिया
सैंटनर ने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का विकेट लिया, जिन्होंने भारत को पिछली वनडे सीरीज में कीवी टीम पर 3-0 से क्लीन स्वीप करने के लिए प्रेरित किया था। मिचेल ने कहा-  सैंटनर हमेशा अपना क्लास दिखाते हैं। यह उनका स्पेशन परफॉर्मेंस ही थी जिसने हमें मैच में जीतने की स्थिति में ला दिया था। उन्होंने पिछले काफी लंबे समय से ऐसा ही किया है, हम इसके लिए बहुत भाग्यशाली हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन शुरुआत दी थी और बड़े लक्ष्य की नींव रखी थी। एलेन ने 23 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेली, जबकि कॉनवे ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए थे। मिचेल ने कहा- मुझे लगा कि फिन और डेव (कॉनवे) ने जो साझेदारियां कीं और आखिर में डेव और फिलिप्स ने हमें भारत पर कुछ दबाव बनाने का मौका दिया। 

IND vs NZ T20: Daryl Mitchell told how New Zealand won 1st T20 against India, also called Santner best spinner
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मिचेल ने कहा- हम लगातार भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने का मौका ढूंढ रहे थे। स्पिन के अनुकूल रांची ट्रैक पर, न्यूजीलैंड के स्पिनरों - सेंटनर, ईश सोढ़ी (1/30) और माइकल ब्रेसवेल (2/31) ने 11 ओवर में 72 रन देकर पांच विकेट चटकाए और भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। मिचेल ने कहा- निश्चित तौर पर बीच के कुछ समय में स्पिनरों को खेलने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि, इसी ने हमें गेंदबाजी के दौरान आत्मविश्वास दिया। बोर्ड पर 180 रन के आसपास और अच्छी गेंदबाजी से हम भारत पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। यह अच्छा था की ओस ने गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed