{"_id":"671782a4e0edecccee01879a","slug":"ind-vs-nz-ryan-doeschate-speaks-on-rishabh-pant-return-and-talks-about-kl-rahul-and-sarafarz-khan-chances-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: पुणे टेस्ट में नजर आएंगे ऋषभ पंत? कोच रेयान डेशकाटे ने बताया- राहुल और सरफराज में किसे मिलेगा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: पुणे टेस्ट में नजर आएंगे ऋषभ पंत? कोच रेयान डेशकाटे ने बताया- राहुल और सरफराज में किसे मिलेगा मौका
Tue, 22 Oct 2024 04:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:17 PM IST
सार
बंगलूरू टेस्ट के दूसरे दिन चोट की वजह से बाहर होने के बाद पंत ने बतौर बल्लेबाज चौथे दिन मैदान पर वापसी की थी। वह बल्ले से टीम के लिए उपयोगी साबित हुए थे। इस दौरान स्टार खिलाड़ी ने 99 रनों की दमदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम मेहमानों से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। इस बीच टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेशकाटे ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा अपडेट दिया।
विज्ञापन
पंत की चोट पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
दरअसल, बंगलूरू टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज पंत न्यूजीलैंड की पारी के दौरान चोटिल हो गए थे। घुटने पर चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। अब कोच डेशकाटे ने पुणे टेस्ट से पहले उनकी वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय स्टार खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सभी को उनकी वापसी का इंतजार है।

कोच का बयान
डेशकाटे ने कहा- हां, मुझे लगता है कि सभी लोग वास्तव में ठीक हैं। पहले टेस्ट में बहुत ज्यादा गेंदबाजी नहीं हुई थी, इसलिए सभी तेज गेंदबाज अच्छे हैं। ऋषभ काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि रोहित ने दूसरे दिन इस पर बात की थी। घुटने के साथ अपने मूवमेंट की अंतिम सीमा पर उन्हें थोड़ी तकलीफ हो रही थी। लेकिन उम्मीद है कि वह आगामी टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

रोहित भी दे चुके पंत पर अपडेट
बता दें कि, बंगलूरू टेस्ट के दूसरे दिन चोट की वजह से बाहर होने के बाद पंत ने बतौर बल्लेबाज चौथे दिन मैदान पर वापसी की थी। वह बल्ले से टीम के लिए उपयोगी साबित हुए थे। इस दौरान स्टार खिलाड़ी ने 99 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, वह एक रन से शतक से चूक गए थे। मुकाबले के बाद कप्तान रोहित ने कहा, पंत जैसे खिलाड़ी के लिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि उनकी छोटी सर्जरी भी हुई है और घुटने की एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी।

गिल की वापसी पर कटेगा किसका पत्ता?
इस दौरान कोच ने सरफराज खान और केएल राहुल पर भी बात की। दरअसल, पिछले मुकाबले में शुभमन गिल के चोट की वजह से बाहर होने के बाद सरफराज खान को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला था। वहीं, केएल राहुल पांचवें नंबर पर आए। अनुभवी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। दोनों पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा जबकि सरफराज ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और 150 रनों की उपयोगी पारी खेली। अब सवाल यह उठता है कि अगर पुणे टेस्ट में गिल वापसी करने में कामयाब होते हैं तो इस स्थिति में कप्तान सरफराज और केएल में से किसे मौका देंगे।

डेशकाटे ने दिया जवाब
इस सवाल पर डेशकाटे ने कहा- एक स्थान के लिए लड़ाई है। सरफराज ने पिछले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। मैं पिछले टेस्ट के बाद केएल राहुल के पास गया और पूछा- आपने कितनी गेंदें खेलीं और कितनी बार चूके? उन्होंने एक भी गेंद नहीं खेली और एक बार चूक गए। जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं तो ऐसा ही होता है। मैच में उन्हें दो गेंदें मिलीं, एक लेग साइड में और एक पर वह रिएक्ट करने में सफल रहे। इसलिए केएल के बारे में निश्चित रूप से कोई चिंता नहीं है। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन हां, हमें निश्चित रूप से इस टेस्ट के लिए सात खिलाड़ियों को छह स्थानों पर रखना होगा। हम अब पिच को देखेंगे और तय करेंगे कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या होगा।