{"_id":"619f66cb5f600c20b92e19fa","slug":"ind-vs-nz-rahul-dravid-puts-team-culture-on-priority-restarts-kumble-s-practice-of-former-players-handing-debut-caps-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: टीम कल्चर पर भी ध्यान दे रहे द्रविड़, शास्त्री के समय खत्म हुई इस प्रथा को फिर से किया शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: टीम कल्चर पर भी ध्यान दे रहे द्रविड़, शास्त्री के समय खत्म हुई इस प्रथा को फिर से किया शुरू
Thu, 25 Nov 2021 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:05 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से द्रविड़ ने इस प्रथा की फिर से शुरुआत की है। दूसरे टी-20 में अजीत आगरकर ने हर्षल पटेल को डेब्यू कैप सौंपी थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को कैप दी।
विज्ञापन
अय्यर को डेब्यू कैप सौंपते गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ टीम कल्चर पर भी ध्यान दे रहे हैं। बतौर कोच अपनी पहली ही सीरीज में उन्होंने उस प्रथा की शुरुआत की जो पिछले चार साल से पूर्व कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल में बंद कर दी गई थी। इसका फायदा भी टीम को काफी मिला है। हम बात कर रहे हैं पुराने क्रिकेटर्स से नए खिलाड़ियों को डेब्यू कैप दिलाने की।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से द्रविड़ ने इस प्रथा की फिर से शुरुआत की है। दूसरे टी-20 में अजीत आगरकर ने हर्षल पटेल को डेब्यू कैप सौंपी थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को कैप दी। इस तरह द्रविड़ ने पुराने क्रिकेटर्स के वेल्यू को सही तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे कारण यह है कि पुराने खिलाड़ियों से कैप पाकर नए खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
🎥 A moment to cherish for @ShreyasIyer15 as he receives his #TeamIndia Test cap from Sunil Gavaskar - one of the best to have ever graced the game. 👏 👏#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/kPwVKNOkfu
— BCCI (@BCCI) November 25, 2021विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से द्रविड़ ने इस प्रथा की फिर से शुरुआत की है। दूसरे टी-20 में अजीत आगरकर ने हर्षल पटेल को डेब्यू कैप सौंपी थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को कैप दी। इस तरह द्रविड़ ने पुराने क्रिकेटर्स के वेल्यू को सही तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे कारण यह है कि पुराने खिलाड़ियों से कैप पाकर नए खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगेगा।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने इस प्रथा की शुरुआत की थी, जो कि कोहली-शास्त्री के कार्यकाल में खत्म हो गई थी। पिछले कुछ सालों में मौजूदा खिलाड़ियों को ही नए खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, द्रविड़ के आने से इसमें बदलाव हुआ है। टी-20 के नए उप-कप्तान केएल राहुल ने द्रविड़ की बड़ाई भी की थी।🎥 🎥 Congratulations to @HarshalPatel23 who is set to make his #TeamIndia debut. 👏 👏@Paytm #INDvNZ pic.twitter.com/n9IIPXFJQ7
— BCCI (@BCCI) November 19, 2021
करुण नायर को डेब्यू कैप सौंपते गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने कहा था कि द्रविड़ ऐसे शख्स हैं, जो एक अच्छे टीम कल्चर पर ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से खिलाड़ी अब खुद को और बेहतर कैसे करें, इसपर ध्यान देना चाहेंगे। द्रविड़ हमेशा से टीम मैन रहे हैं और वह इस तरह के कल्चर को लाना चाहते हैं, जहां खिलाड़ी टीम को अपने से ऊपर रखे। बतौर हेड कोच द्रविड़ के रहते भारत ने अपने पहले टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
जयंत यादव को डेब्यू कैप सौंपते रवि शास्त्री। उस वक्त शास्त्री कमेंटेटर के पद पर थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से डेब्यू कैप दिलवाने पर नए खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टी-20 में हर्षल पटेल दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। वहीं, श्रेयस डेब्यू पारी में ही पचास से ज्यादा रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।