{"_id":"617bde7141aa362aaa550a5a","slug":"ind-vs-nz-new-zealand-pacer-adam-milne-hopes-to-continue-his-form-and-makes-a-difference-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2021: फर्ग्यूसन की जगह कीवी टीम में हुए शामिल, भारत के खिलाफ मैच से पहले जाहिर किए इरादे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2021: फर्ग्यूसन की जगह कीवी टीम में हुए शामिल, भारत के खिलाफ मैच से पहले जाहिर किए इरादे
Fri, 29 Oct 2021 05:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:13 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने मैच को लेकर अपने इरादे जाहिर किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किए गए मिल्ने ने कहा, 'उन्हें लगता है कि वह अपनी मौजूदा फॉर्म की वजह से वर्ल्ड कप में अंतर ला सकते हैं।'
विज्ञापन
लोकी फर्ग्यूसन की जगह एडम मिल्ने को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। ग्रुप बी के इस मुकाबले को जीतने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी, जबकि हारने वाली के लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी। यही कारण है कि दोनों ही टीम पूरी ताकत के साथ अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने मैच को लेकर अपने इरादे जाहिर किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किए गए मिल्ने ने कहा, 'उन्हें लगता है कि वह अपनी मौजूदा फॉर्म की वजह से वर्ल्ड कप में अंतर ला सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल लगता है कि मैं इस समय अपनी गेंदबाजी से अंतर ला सकता हूं।'
विज्ञापन
कीवी गेंदबाज ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं सतह का फायदा उठाते हुए भारतीय शीर्ष क्रम को परेशानी में डाल सकता हूं।' मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलने वाले क्रिकेटर ने कहा कि आईपीएल में जिस तरह की पिच थी उसे देखते हुए तेजी से गेंदबाजी करते हुए बाउंस निकालना गेंदबाज को मदद कर सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शामिल नहीं हो पाने वाले मिल्ने ने कहा कि हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया वालों ने हमसे बेहतर खेला और जीते।