WI Inning
235/3 (19.4 ov)
Shai Hope 90(48)*
Sherfane Rutherford 49 (26)
IND elected to bowl
{"_id":"619d455246fb29773b58e728","slug":"ind-vs-nz-new-zealand-coach-gary-stead-said-can-go-with-three-spinners-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा- भारत के खिलाफ तीन स्पिनर के साथ उतर सकते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा- भारत के खिलाफ तीन स्पिनर के साथ उतर सकते हैं
Wed, 24 Nov 2021 01:17 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:17 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के कौच गैरी स्टीड ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि भारत के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में अगर परिस्थितियों की मांग हुई तो वह तीन विशेषज्ञ स्पिनरों को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते है। स्टीड का मानना है कि भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखला में उस तरह की पिच नहीं होगी जैसी इंग्लैंड को विराट कोहली की टीम के खिलाफ अहमदाबाद में मिली थी।
स्टीड ने कहा, ‘आपको इसका कारण पता करना होगा कि टीमें यहां अक्सर आती है लेकिन जीत नहीं पाती है। इससे पता चलता है कि यहां चुनौती कितनी बड़ी है।’ स्टीड ने संकेत दिया कि मुंबई में जन्मे बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल का शृंखला के टेस्ट मैच में खेलना लगभग तय है।
उन्होंने कहा, ‘चार तेज गेंदबाजों और एक कामचलाऊ स्पिनर के साथ खेलने का हमारा पारंपरिक तरीका यहां सफल नहीं हो सकता है। आप इस मैच में तीन स्पिनरों को खेलते हुए भी देख सकते हैं । इसके मामले पर फैसला पिच का मुआयना करने के बाद होगा।’