फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Mumbai Test: Dinesh Karthik Says dropping Ajinkya Rahane for Mumbai Test Will Ease Pressure Off him; Cheteshwar Pujara

IND vs NZ: दिनेश कार्तिक बोले- रहाणे को मुंबई टेस्ट से ड्रॉप करना चाहिए, इससे वह दबाव से बाहर आ सकेंगे

Wed, 01 Dec 2021 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Dec 2021 01:39 PM IST
सार

पिछले 12 महीने में रहाणे ने 12 टेस्ट में 24.66 की औसत से रन बनाए हैं। अश्विन ने उनसे ज्यादा की औसत (26.14) से रन बनाए हैं। इस फॉर्म को देखते हुए मुंबई में होने वाले अगले मैच में विराट कोहली की वापसी पर रहाणे को ड्रॉप किया जा सकता है। 

विज्ञापन
IND vs NZ Mumbai Test: Dinesh Karthik Says dropping Ajinkya Rahane for Mumbai Test Will Ease Pressure Off him; Cheteshwar Pujara
रहाणे और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिसंबर से मुंबई में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। ऐसे में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए यह टेस्ट अहम हो गया है। टेस्ट में भारत के रेगुलर कप्तान विराट कोहली भी मुंबई टेस्ट से क्रिकेट में वापसी करेंगे। टी-20 विश्व कप के बाद उन्हें आराम दिया गया था। ऐसे में किसी एक खिलाड़ी को उनके लिए जगह खाली करनी होगी। 
विज्ञापन


रहाणे को दिया जा सकता है आराम
कानपुर में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया था और उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में मौके को पूरी तरह से भुनाया था। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे में से किसी एक को बेंच पर बैठाया जा सकता है। रहाणे ने पहले टेस्ट में 35 और 4 रन बनाए थे। अब विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रहाणे को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि रहाणे को खुद को समय देने की जरूरत है।
विज्ञापन


कार्तिक ने श्रेयस की तारीफ की
कार्तिक ने कहा- श्रेयस ने पिछले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए रहाणे पर काफी दबाव होगा और उन्हें ही ड्रॉप किया जा सकता है। ऐसा पहले भी हो चुका है। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर उन्हें ड्रॉप किया गया था और इसके बाद रहाणे ने वापसी की थी। इसमें कोई परेशानी नहीं है कि रहाणे को आराम दिया जाए। उन्हें इसकी जरूरत है। श्रेयस ने अच्छा प्रदर्शन कर खुद को टीम में स्थापित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे पिछले काफी समय से फॉर्म में नहीं
कार्तिक ने कहा- श्रेयस ने वाकई शानदार बल्लेबाजी की। ऐसा नहीं है कि रहाणे सिर्फ एक-दो टेस्ट से रन नहीं बना रहे हैं। उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करता देख काफी समय बीत चुका है। अगर उन्हें आराम दिया जाता है, तो इससे सिर्फ उनका फायदा होगा। रहाणे पर से दबाव हटेगा और वह फ्रेश होकर वापसी कर सकेंगे। 

पुजारा को भी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा
कार्तिक ने कहा- चेतेश्वर पुजारा के साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। उन्होंने भी पिछले काफी समय से शतक नहीं बनाया है। 2020 की शुरुआत से ही पुजारा का बल्लेबाजी औसत 20 के आसपास रहा है। पिछले कुछ समय से रहाणे और पुजारा दोनों ने अपने स्तर के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की है। इसके बारे में उन्हें भी पता है। दोनों को टीम में बने रहने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी ही होगी। 


रहाणे और पुजारा का फॉर्म
पिछले 12 महीने में रहाणे ने 12 टेस्ट में 24.66 की औसत से रन बनाए हैं। अश्विन ने उनसे ज्यादा की औसत (26.14) से रन बनाए हैं। इस फॉर्म को देखते हुए मुंबई में होने वाले अगले मैच में विराट कोहली की वापसी पर रहाणे को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं, पुजारा ने खराब फॉर्म के बावजूद पिछले 12 महीने में कुछ रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 12 महीने में 28.08 की औसत से रन बनाए हैं और किसी-किसी मैच में 30-40 रन बनाकर टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed