फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Indian cricket team top batting order flopped, trolled on social media

IND vs NZ: पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड के सामने भी फिसड्डी साबित हुई भारतीय टीम, हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए खिलाड़ी

Mon, 01 Nov 2021 01:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Nov 2021 01:07 AM IST
सार

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में फेल रहे भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ भी फिसड्डी साबित हुए। एक से बढ़कर एक धुरंधरों वाली टीम इंडिया कीवी गेंदबाजों के आगे महज 110 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
IND vs NZ: Indian cricket team top batting order flopped, trolled on social media
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में फेल रहे भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ भी फिसड्डी साबित हुए। एक से बढ़कर एक धुरंधरों वाली टीम इंडिया कीवी गेंदबाजों के आगे महज 110 रन ही बना पाई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस निराशा जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि आईपीएल में स्टार परफॉर्मर यहां पूरी तरह से फेल रहे। साथ ही वे भारतीय बल्लेबाजों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।   

विज्ञापन

 


टी-20 वर्ल्ड कप की दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मिली करारी हार के बाद एक हफ्ते का आराम मिला था, लेकिन बल्लेबाजों के प्रदर्शन में कुछ खास सुधार नही दिखा। 
विज्ञापन


 
 

दुबई में सुपर-12 के ग्रुप बी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके बाद टीम इंडिया ने 50 रन के अंदर यानी 48 रन के स्कोर पर ही ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद भारतीय टीम पूरी पारी में इन झटकों से उबर नहीं पाई और जैसे-तैसे सात विकेट खोकर 20 ओवर के खेल में 110 रन ही बना पाई।  

भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टी-20 वर्ल्डकप में भारत की लगातार दूसरी हार के बाद फैंस आईपीएल को बैन करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आईपीएल की वजह से भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed