VIDEO: न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला, भारतीय टीम ने जमकर बहाया पसीना, हार्दिक ने शुरू की गेंदबाजी
टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम पहली बार मैदान में उतरी। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे अहम मुकाबले से पहले टीम ने दुबई में नेट्स में जमकर पसीना बहाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद पहली बार मैदान में उतरी। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे अहम मुकाबले से पहले टीम ने दुबई की आईसीसी अकादमी मैदान में नेट्स में जमकर पसीना बहाया। मेंटर एमएस धोनी, कोच रवि शास्त्री और अन्य स्टाफ की देखरेख में टीम ने बुधवार को यहां अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और साथ ही फिटनेस ड्रील भी किया।
अभ्यास सत्र के साथ भारत के लिए एक राहत भरी खबर भी मिली। टीम के स्टार ऑलराउंडर ने नेट्स में लंबे समय गेंदबाजी की और साथ ही फिटनेस टेस्ट भी पास किया। हार्दिक ने यहां 15 मिनट तक गेंदबाजी की और उसके बाद 20-25 मिनट की फिटनेस ड्रिल में हिस्सा लिया। यही नहीं हार्दिक ने यहां बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाए। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि वह दूसरे मैच में गेंदबाजी करेंगे या नहीं। क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक थोड़े असहज नजर आए थे और कंधे के पकड़कर मैदान से बाहर चले गए थे।
Hardik Pandya bowling video🥺♥️#HardikPandya
विज्ञापन विज्ञापन
Credits- @StarSportsIndia @DisneyPlusHS @BCCI https://t.co/nqrITKgzEX pic.twitter.com/rF0RnBjlcM — Rohan Gangta (@rohan_gangta) October 27, 2021
अभ्यास सत्र में हार्दिक के अलावा रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन समेत कई खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और अपनी तैयारियों को परखने की कोशिश की।
भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उसे पहली बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की डगर थोड़ी कठिन हो गई है। टूर्नामेंट में अगले दौर की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
We are back!
— BCCI (@BCCI) October 27, 2021
A fun drill to start our session. #TeamIndia #T20WorldCup pic.twitter.com/lCmla6hcfT