{"_id":"6197b6bf272adf455f63ed9d","slug":"ind-vs-nz-harshal-patel-s-debut-at-the-age-of-30-became-the-sixth-oldest-indian-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 30 साल की उम्र में हर्षल का डेब्यू, छठे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 30 साल की उम्र में हर्षल का डेब्यू, छठे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने
Fri, 19 Nov 2021 08:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:08 PM IST
सार
हर्षल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले छठे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 30 साल 361 दिन की उम्र में डेब्यू किया।
विज्ञापन
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला गया। इस मैच में हर्षल पटेल को डेब्यू करने का मौका मिला। हर्षल को मोहम्मद सिराज की जगह शामिल किया गया। सिराज पिछले मुकाबले में उंगली में चोट लगा बैठे थे। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया।
हर्षल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले छठे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 30 साल 361 दिन की उम्र में डेब्यू किया। मौजूदा भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है। द्रविड़ ने 38 साल 232 दिन की उम्र में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था।
हर्षल को आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा 32 विकेट झटका था। उन्होंने एक आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। ब्रावो ने 2013 सीजन में 32 विकेट चटकाए थे। इसी के साथ वह एक आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी
38 साल 232 दिन: राहुल द्रविड़
33 साल 221 दिन: सचिन तेंदुलकर
31 साल 177 दिन: श्रीनाथ अरविंद
31 साल 44 दिन: स्टुअर्ट बिन्नी
31 साल 39 दिन: मुरली कार्तिक
30 साल 361 दिन: हर्षल पटेल

🎥 🎥 Congratulations to @HarshalPatel23 who is set to make his #TeamIndia debut. 👏 👏@Paytm #INDvNZ pic.twitter.com/n9IIPXFJQ7
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) November 19, 2021