फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Former cricketer VVS Laxman said it is been some time since he got to three figure mark really looking forward to Virat Kohli return

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट आज, विराट कोहली को बड़ी पारी खेलते देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण

Fri, 03 Dec 2021 08:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 03 Dec 2021 08:40 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। इस मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली पर रहेंगी। क्योंकि वह बीते दो साल से ज्यादा समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। 

विज्ञापन
IND vs NZ Former cricketer VVS Laxman said it is been some time since he got to three figure mark really looking forward to Virat Kohli return
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली पिछले दो वर्ष से ज्यादा समय, 700 से अधिक दिन और 56 पारी पारियों में कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने अपनी पिछली इंटरनेशनल सेंचुरी साल 2019 में 23 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे/नाइट टेस्ट मैच के दौरान लगाई थी। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 70वां शतक था। उसके बाद से विराट कोहली चार टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं लेकिन शतक नहीं लगा पाए। मौजूदा समय में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज से मुंबई के वानखेड़े में शुरू हो रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को भरोसा है कि विराट इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलेंगे। 

विज्ञापन


टी-20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ चुके हैं विराट

वर्कलोड को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट ने विश्व कप के बाद बीते महीने टी-20 इंटरनेशनल से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के अलावा कानपुर टेस्ट मैच तक विराट कोहली को आराम दिया गया था। लेकिन विराट ने टीम इंडिया के लिए ऐसे मैदान पर वापसी की है जहां वह काफी सफल रहे हैं। 
विज्ञापन


विराट की वापसी का इंतजार कर रहे लक्ष्मण

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण विराट को वापस एक्शन में देखने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकते उन्हें उम्मीद है कि कप्तान तुरंत अपना प्रभाव छोड़ेंगे। वानखेड़े स्टेडियम में कोहली ने चार टेस्ट खेले हैं जिनकी छह पारियों में 72.16 के स्वस्थ औसत से 433 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्द्धशतक लगाए हैं। लक्ष्मण को लगता है कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि विराट अपना प्रभाव न डाल पाएं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं वास्तव में विराट कोहली की वापसी का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि हम जानते हैं कि वह पहला टेस्ट और टी20 सीरीज में नहीं खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, विराट को शतक लगाए काफी समय बीत चुका है और हम जानते हैं कि वह  कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए मैं उनके टीम में आने से सीधे प्रभाव डालने की  उम्मीद कर रहा हूं क्योंकि हम जानते हैं कि जब भी वह अपनी क्षमता से खेलते हैं तो वह किसी भी गेंदबाजी यूनिट के लिए बहुत बड़ा खतरा बनते हैं, इसलिए, मेरी नजर विराट कोहली पर रहेगी। 


वानखेड़े में है कोहली का धांसू रिकॉर्ड

करीब पांच साल बाद मुंबई में टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है। वानखेड़े में पिछड़ा टेस्ट मैच साल 2016 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में विराट कोहली ने 235 रनों की पारी खेली थी। लेकिन 2020 से विराट का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने 30 से भी कम औसत के साथ रन बनाए। 2020 में विराट कोहली ने 6 पारियों में सिर्फ 95 रन बना पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed