फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Daryl mitchell speaks on sarfaraz and rishabh pant partnership in first test know what he said

IND vs NZ: बंगलूरू टेस्ट में सरफराज और पंत की साझेदारी बनी थी न्यूजीलैंड के लिए मुसीबत? मिचेल ने दिया जवाब

Tue, 22 Oct 2024 10:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 22 Oct 2024 10:44 PM IST
सार

मिचेल ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के अभ्यास सत्र के बाद कहा, एक जीत जो हम नहीं कर सकते, वह यह है कि हम सतह को नहीं बदल सकते।

विज्ञापन
IND vs NZ: Daryl mitchell speaks on sarfaraz and rishabh pant partnership in first test know what he said
सरफराज खान-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में फेल होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की थी। चौथे दिन ऋषभ पंत और सरफराज खान के बीच कुल 177 रनों की साझेदारी हुई जिसे साउदी ने तोड़ा था। अब मिचेल ने इन दोनों की विशाल साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा- ऋषभ एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और मैं उनके क्रिकेट खेलने के तरीके का सम्मान करता हूं और यह एक शानदार साझेदारी थी।
विज्ञापन

पुणे की पिच पर क्या बोले मिचेल?
इस दौरान कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर ने 24 अक्तूबर से पुणे में शुरू होने जा रहे टेस्ट मुकाबले पर भी बात की। उन्होंने बताया  दूसरे टेस्ट के दौरान संभावित रूप से स्पिन के अनुकूल हालात से तेजी से सामंजस्य बैठाना होगा। न्यूजीलैंड ने भारत को उसके मैदान पर 36 साल में पहली बार शिकस्त देते हुए तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब 
टीम की नजर दूसरे मुकाबले पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हम वर्तमान में जीते हैं'
मिचेल ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के अभ्यास सत्र के बाद कहा, एक जीत जो हम नहीं कर सकते, वह यह है कि हम सतह को नहीं बदल सकते। इसलिए हमारे सामने जो है हमें उसे देखते हुए प्रतिक्रिया देनी होगी और तेजी से सामंजस्य बैठाना होगा। कीवी खिलाड़ी के तौर पर हमें इस पर गर्व है कि हम वर्तमान में जीते हैं, हम अपने पैर जमीन पर रखते हैं और जितना अधिक संभव को वर्तमान में रहने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

20 विकेट चटकाने का तरीका ढूंढ ही लेंगे
मिचेल ने आगे कहा, हम विकेट नहीं बदल सकते। वह जैसी है वैसी रहेगी। लेकिन मुझे यकीन है कि रणनीति के साथ उतरेंगे और 20 विकेट चटकाने का तरीका ढूंढ लेंगे और उम्मीद करते हैं कि कुछ रन भी बनाएंगे। देखिए हमारे लिए अब यह एक अन्य टेस्ट मैच की तरह है। यह अतीत की बात है। बेशक वह टेस्ट मैच जीतकर मैं बेहद खुश हूं। लेकिन साथ ही यह अलग मैदान हैं, अलग सतह और हम पहली गेंद फेंके जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed