फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Coach Rahul Dravid not worried about Rahane poor form decision to include Shreyas Iyer in playing XI in Mumbai

IND vs NZ: कोच द्रविड़ ने रहाणे की फॉर्म का किया बचाव तो श्रेयस को जमकर सराहा, मुंबई टेस्ट के लिए प्लेइंग XI पर कही ये बात

Tue, 30 Nov 2021 08:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Nov 2021 08:46 AM IST
सार

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि वह रहाणे की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि रहाणे जल्दी ही वापसी करेंगे। द्रविड़ ने कहा, 'वह एक शानदार खिलाड़ी है और उसने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके पास अनुभव के साथ-साथ प्रतिभा भी है यह सिर्फ एक गेम की बात है और वापसी कर लेगा।'

विज्ञापन
IND vs NZ: Coach Rahul Dravid not worried about Rahane poor form decision to include Shreyas Iyer in playing XI in Mumbai
राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का आखिरी दिन बेहद रोमांचक रहा भारतीय टीम आखिरी आठ ओवर में न्यूजीलैंड का एक विकेट नहीं ले सकी और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। पूरे मैच के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी तो कईयों ने निराश किया। 

विज्ञापन


भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने पहली पारी शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। तो वहीं रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया। इनके अलावा शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने एक-एक अर्धशतक लगाए। लेकिन भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दोनों पारियों में निराश किया। वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हालांकि कोच राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद उनका बचाव किया।
विज्ञापन


द्रविड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि वह रहाणे की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि रहाणे जल्दी ही वापसी करेंगे। द्रविड़ ने कहा, 'वह एक शानदार खिलाड़ी है और उसने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके पास अनुभव के साथ-साथ प्रतिभा भी है यह सिर्फ एक गेम की बात है और वापसी कर लेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ ने हालांकि मुंबई टेस्ट के लिए प्लेइंग XI पर कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, 'अभी हमारा ध्यान कानपुर पर था और मुंबई टेस्ट पर बात करना जल्दबाजी होगी। हम जब मुंबई पहुंचेंगे तो परिस्थितियों और खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखकर फैसला लेंगे और उस वक्त विराट कोहली भी टीम से जुड़ जाएंगे तो उनसे भी चर्चा करेंगे।'


भारतीय कोच ने श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ़ की उन्होंने कहा, 'श्रेयस ने भारतीय क्रिकेट व्यवस्था को अच्छे से प्रदर्शित किया। उसके लिए बेहद खुश हूं, उसने बहुत मेहनत की है लेकिन उसके लिए यह इतना आसान नहीं था क्योंकि उसने पिछले 4-5 साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed