फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Live Streaming Channel: Where and How to Watch IND vs NZ Match Online

IND vs NZ Final Live Streaming: 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Sun, 09 Mar 2025 01:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 01:40 PM IST
सार

India vs New Zealand Live Streaming, ICC Champions Trophy Final 2025: भारत के लिए न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का उसके खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-6 का है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Live Streaming Channel: Where and How to Watch IND vs NZ Match Online
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक अजेय चल रही भारतीय टीम रविवार को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करने उतरेगी। भारत ने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था और अब उसकी नजरें लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर टिकी होंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप चरण का मुकाबला हुआ था जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इसी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। 
विज्ञापन

आईसीसी टूर्नामेंट में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत के लिए न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का उसके खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-6 का है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। अगर फाइनल उसी पिच पर खेला जाता है जहां भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था तो चार स्पिनर गेंदबाज फिरकी के जाल में कीवी टीम को बुरी तरह फांस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लेने उतरेगा भारत
पिछले साल टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भारत को काफी परेशान किया था और एक बार फिर वे 2000 के बाद पहली बार आईसीसी वनडे खिताब जीतने की कोशिश में उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। 25 साल पहले नैरोबी में न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराकर नॉकआउट टूर्नामेंट जीता था। दूसरी ओर पिछले साल टी20 विश्व कप जीत चुकी भारतीय टीम ऐसा होने नहीं देने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 09 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed