फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Ajaz Patel created history after taking 10 wickets in an innings Anil Kumble praises social media reacted

ऐतिहासिक: एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, कुंबले ने अपने खास क्लब में किया स्वागत, दुनियाभर से मिल रहीं बधाइयां

Sat, 04 Dec 2021 04:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 Dec 2021 04:28 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और  न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Ajaz Patel created history after taking 10 wickets in an innings Anil Kumble praises social media reacted
भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और  न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक ही ओवर में उन्होंने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मुंबई में जन्मे 33 वर्षीय एजाज ने किसी भी भारतीय खिलाड़ी को अपने आगे नहीं टिकने दिया और एक-एक करके सभी को अपना शिकार बनाया।   

विज्ञापन


एजाज की उपलब्धि पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले ने भी उन्हें बधाई दी। कुंबले ने ट्वीट कर कहा, 'क्लब में स्वागत है एजाज पटेल, बढ़िया गेंदबाजी।'

विज्ञापन
बीसीसीआई ने भी सराहा और एजाज का वीडियो शेयर कर विशेष उपलब्धि बताई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने की तारीफ। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अपने जन्मस्थान पर ऐसी उपलब्धि हासिल करना शानदार है।'
पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर और कॉमेंटेटर साइमन डौल ने एजाज की उपलब्धि को अविश्वसनीय बताया। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सबसे मुश्किल चीज बताया 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed