फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 3rd T20I Virat kohli record will be on Rohit Sharma target during 3rd T20I at Kolkata he can become first Indian to make this record

IND vs NZ 3rd T20I: रोहित के निशाने पर होगा विराट का रिकॉर्ड, यह कीर्तिमान रचने वाले हिटमैन बन सकते हैं पहले भारतीय

Sun, 21 Nov 2021 09:07 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 21 Nov 2021 09:07 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा। रोहित शर्मा इस मुकाबले में विराट कोहली के टी-20 इंटनेशनल में रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd T20I Virat kohli record will be on Rohit Sharma target during 3rd T20I at Kolkata he can become first Indian to make this record
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज कोलकात में खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए खास है। पिछले दो मैचों में 103 रन बना चुके हिटमैन इस मुकाबले में विराट कोहली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कोहली के कीर्तिमान को ध्वस्त करने लिए उन्हें 87 रनों की दरकरार है। अगर रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में विराट का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे तो वह भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशलन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

विज्ञापन


रोहित कर चुके हैं विराट के इस रिकॉर्ड की बराबरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 सितंबर को दूसरा मैंच रांची में खेला गया। रोहित ने पारी का आगाज करते हुए रोहित ने 55 रनों की पारी खेली थी। यह उनके टी-20 करियर में 29वां मौका था जब उन्हें 29 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। वह टी-20 इंटरनेशनल में 29 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, रोहित के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। 
विज्ञापन


87 रन बनाते ही रोहित तोड़ेगे विराट का रिकॉर्ड

मौजूदा समय में रोहित शर्मा भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित ने 118 मैचों की 110 पारियों में 15 बार नॉट आउट रहते हुए 3141 रन बनाए हैं। वहीं विराट के नाम 3227 रन दर्ज हैं। अगर रोहित आज के मुकाबले में 87 रन बना लेते हैं तो वह कोहली को पीछे छोड़ भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वैसे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम है। उन्होंने 111 मैचों की 107 पारियों में 3248 रन बनाए हैं। जिनमें गुप्टिल ने 2 शतक समेत 19 अर्धशतक जड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया

आज कोलकाता में खेले जाने वाले आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया का इरादा न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने का होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने जयपुर में खेले पहले टी-20 मुकाबले में कीवी टीम को 5 विकेट से हराया था। वहीं, रांची में हुए मैच में भारत ने कीवियों को सात विकेट से रौंदा। टी-20 इंटनेशनल का फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा अपनी कप्तानी आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर कमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed