फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 3rd ODI: Shardul Thakur and Shreyas Iyer on tour in Christchurch, enjoyed in tram, see Photos

IND vs NZ Photos: क्राइस्टचर्च में टूर पर निकले शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर, ट्राम का उठाया लुत्फ, देखें

Tue, 29 Nov 2022 08:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Nov 2022 08:32 PM IST
सार

मैच से एक दिन पहले मंगलवार को मुंबई के दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर क्राइस्टचर्च के टूर पर निकले। इस दौरान दोनों ने ट्राम का भी आनंद उठाया। दोनों ने ट्राम में बैठकर खूब तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd ODI: Shardul Thakur and Shreyas Iyer on tour in Christchurch, enjoyed in tram, see Photos
श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया बुधवार को अपना आखिरी मैच खेलेगी। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम इंडिया 1-0 से पीछे चल रही है। तीसरे मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 1-1 से बराबर कर सकारात्मक अंदाज में खत्म करना चाहेगी। 
विज्ञापन

IND vs NZ 3rd ODI: Shardul Thakur and Shreyas Iyer on tour in Christchurch, enjoyed in tram, see Photos
सूर्यकुमार के साथ लक्ष्मण - फोटो : BCCI
मैच से एक दिन पहले मंगलवार को मुंबई के दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर क्राइस्टचर्च के टूर पर निकले। इस दौरान दोनों ने ट्राम का भी आनंद उठाया। दोनों ने ट्राम में बैठकर खूब तस्वीरें खिंचवाईं। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर भी जारी की है। श्रेयस और शार्दुल कैजुअल ड्रेस में काफी डैशिंग लग रहे थे। दोनों ने एकदूसरे का इंटरव्यू लिया और क्राइस्टचर्च को लेकर चर्चा की। दोनों ने कई यादों को साझा किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 3rd ODI: Shardul Thakur and Shreyas Iyer on tour in Christchurch, enjoyed in tram, see Photos
शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
इससे पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की भी तस्वीरें साझा की थीं। अभ्यास सत्र के दौरान एक्टिंग हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण सूर्यकुमार यादव से काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। वहीं, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर भी बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए। खाली समय में अर्शदीप और उमरान मस्ती करते भी नजर आए।
विज्ञापन

IND vs NZ 3rd ODI: Shardul Thakur and Shreyas Iyer on tour in Christchurch, enjoyed in tram, see Photos
दीपक चाहर, शार्दुल और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया था। वहीं, दूसरा वनडे बारिश से धुल गया था। तीसरे वनडे में टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी। इससे पहले भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। हार्दिक पांड्या समेत कई सीनियर प्लेयर्स वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं हैं। 

IND vs NZ 3rd ODI: Shardul Thakur and Shreyas Iyer on tour in Christchurch, enjoyed in tram, see Photos
अर्शदीप और उमरान मलिक; संजू सैमसन - फोटो : BCCI
वनडे सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, लोकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टॉम लैथम।

IND vs NZ 3rd ODI: Shardul Thakur and Shreyas Iyer on tour in Christchurch, enjoyed in tram, see Photos
अर्शदीप और वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI
भारत: शिखर धवन (कप्तान),  ऋषभ पंत (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed