फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz 2nd test will kohli be able to hit a century in mumbai test 742 days long wait for hitting a century

IND vs NZ 2nd Test: क्या मुंबई में शतक लगा पाएंगे कोहली, 742 दिनों से है शतक का इंतजार

Thu, 02 Dec 2021 09:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 09:02 PM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे। इस मैच में विराट अपना शतकों का सूखा खत्म करना चाहेंगे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। 

विज्ञापन
ind vs nz 2nd test will kohli be able to hit a century in mumbai test 742 days long wait for hitting a century
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली वापसी कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्डकप के बाद उन्होंने आराम करने का फैसला किया था। विराट टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट में नहीं खेले थे। दूसरे टेस्ट में वापसी के साथ ही वो अपना दो साल का शतकों का सूखा खत्म करना चाहेंगे। उन्होंने अपना आखिरी शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इस मैच में उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से 742 दिन हो चुके हैं, लेकिन विराट कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। 
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। यहां की पिच विराट जैसे बल्लेबाजों को रास आती है, जो तकनीकी रूप से सक्षम हैं। वानखेड़े में विराट का औसत 81 से ज्यादा का है। ऐसे में कोहली शतक के साथ अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। इस सीरीज का पहला मैच कानपुर में खेला गया था और भारत जीत से एक विकेट दूर रह गया था। 
विज्ञापन


वानखेड़े में दो शतक लगा चुके हैं विराट
विराट ने वानखेड़े में 12 मैच खेले हैं और 81.36 के औसत से 895 रन बनाए हैं। इसमें 235 रनों की पारी भी शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक भी निकला है। गेंद के साथ भी विराट यहां एक विकेट ले चुके हैं। विराट ने इस मैदान में चार टेस्ट मैच खेलकर 433 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत 72.16 का रहा है और एक शतक भी उनके बल्ले से निकला है। कोहली के साथ भारतीय फैंस भी यही दुआ करेंगे कि वानखेडे़ में विराट का शतकों का सूखा खत्म हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी शतक के बाद विराट का औसत 26 का
2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद से कोहली फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने इसके बाद से 12 टेस्ट मैचों में 563 रन बनाए हैं और उनका औसत 26.80 का रहा है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 74 रन रहा है। विराट ने आखिरी शतक लगाने के बाद सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 50 मैच खेले हैं और 40.59 के औसत से 1989 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन रहा है, लेकिन वो शतक नहीं लगा पाए हैं। वानखेड़े में विराट और भारतीय फैंस का यह इंतजार खत्म हो सकता है।  

वानखेड़े टेस्ट से पहले विराट ने जमकर अभ्यास किया और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। 

Koo App

Back to Test cricket ❤️

View attached media content

- Virat Kohli (@virat.kohli) 2 Dec 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed