कोहली का विराट करिश्मा: 300 रनों के अधिक अंतर से सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान
मुंबई टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड पर 372 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रनों के हिसाब से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। विराट कोहली दुनिया के पहले कप्तान हैं जो विपक्षी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यााद बार 300 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हारकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के चलते टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने में सफल रही। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कानपुर में खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। मुंबई टेस्ट जीतने के बाद टीम भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली। वह अपने टेस्ट कप्तानी करियर में विपक्षी टीम के खिलाफ 300 या उससे अधिक रनों से सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे कौन से कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टेस्ट कप्तानी के करियर में 300 या उससे अधिक रनों से विपक्षी टीम के खिलाफ जीत दर्ज की।
विराट कोहली
विराट कोहली अपनी टेस्ट कप्तानी के करियर में 300 या उससे अधिक रनों से सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं। टेस्ट इतिहास में विराट कोहली अब तक छह बार विपक्षी टीम के खिलाफ 300 या उससे अधिक रनों से जीत दर्जकरने मं सफल रहे हैं।
फाफ डुप्लेसी
साउथ अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान फाफ डुप्लेसी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने अपने नेतृत्व में चार बार विपक्षी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में 300 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज की। फिलहाल डुप्लेसी इन दिनों अपनी राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
स्टीव वॉ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव व़ॉ ने अपनी कप्तानी में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। उनका शुमार टेस्ट के सबसे सफलतम कप्तानों में किया जाता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में चार बार विपक्षी टीम के खिलाफ 300 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज की।
हैंसी कोन्ये
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिवंगत कप्तान हैंसी क्रोन्ये अपने समय के सबसे बेहतरीन कप्तानों में एक थे। वह अपने समर्पण और रणनीति बनाने के लिए जाने जाते थे। उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका की टीम बुलंदियों पर रही। क्रोन्ये ने अपनी कप्तानी में टीम को देश-विदेश में टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। क्रोन्ये भी चार बार अपनी कप्तानी में विपक्षी टीम को टेस्ट मैच में 300 या उससे अधिक रनों से हराने में कामयाब रहे।