{"_id":"61a9ed99e5112277cf465c0b","slug":"ind-vs-nz-2nd-test-virat-kohli-falls-after-controversial-decision-by-umpire-anil-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 2nd Test: विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ 2nd Test: विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर
Fri, 03 Dec 2021 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Dec 2021 03:42 PM IST
सार
विराट ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम तो लिया, लेकिन वह उनके पक्ष में नहीं गया। इसके बाद विराट काफी नाराज दिखे थ। दर्शकों ने भी अंपायर की हूटिंग की।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली, मुंबई टेस्ट में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें एजाज पटेल ने एलबीडब्लू आउट किया। हालांकि, उनका आउट होने अब विवाद का कारण बन गया है। दरअसल हुआ यूं कि 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा आउट हुए और विराट क्रीज पर आए।
30वें ओवर की घटना
इसी ओवर की आखिरी गेंद विराट के बैटिंग पैड पर आकर लगी और गेंदबाजी की अपील पर फील्ड अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें आउट दे दिया। विराट ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम तो लिया, लेकिन वह उनके पक्ष में नहीं गया। इसके बाद विराट काफी नाराज दिखे थ। दर्शकों ने भी अंपायर की हूटिंग की। वहीं, कोहली भी बेहद नाराज नजर आए और उन्होंने गुस्से में अपना बैट बाउंड्री लाइन पर पटक दिया।
कोहली ने लिया डीआरएस
कोहली ने अनिल के फैसले के बाद डीआरएस लेने का फैसला लिया। रिव्यू में दिखा कि विराट के पैड पर लगने से पहले गेंद बैट से टकराई थी। हालांकि थर्ड अंपायर को लगा कि गेंद पैड और बैट पर एकसाथ टकराई है। उन्हें कोई कन्क्लूसिव एविडेंस नहीं मिला जिससे की वह फील्ड अंपायर अनिल के फैसले को बदल सकें और इस तरह कोहली को आउट करार दे दिया गया।
कमेंटेटर दीप का मजाकिया अंदाज
हालांकि, अंतिम निर्णय देने से पहले भी अंपायर अनिल चौधरी ने सीधे हाथ नहीं उठाया। उन्होंने टीवी अंपायर से भी बातचीत की। जब बॉल ट्रैकिंग दिखाई गई, तब 56 साल के अनिल काफी नर्वस दिख रहे थे। इसी पर कमेंटेटर दीप दास गुप्ता ने कहा- डर गया है वो (अनिल चौधरी)।
कोहली गुस्से में दिखे
कोहली इस फैसले से गुस्से में दिखे। वह दूसरे फील्ड अंपायर नितिन मेनन से भी बहस करते दिखे। जब कोहली पवेलियन लौट रहे थे, तो दर्शकों ने अंपायर को लेकर हूटिंग भी की। विराट कोहली टेस्ट करियर में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला शून्य का स्कोर था।

विज्ञापन विज्ञापन
If this is out then your choice of umpire is excellent ✌️
Clearly ball hits the bat first 😡😡😡😡😡😡😡
Next level of #umpire pic.twitter.com/5XK7qpuBhZ— amit devadiga (@devadiga_amit) December 3, 2021
कोहली ने लिया डीआरएस
कोहली ने अनिल के फैसले के बाद डीआरएस लेने का फैसला लिया। रिव्यू में दिखा कि विराट के पैड पर लगने से पहले गेंद बैट से टकराई थी। हालांकि थर्ड अंपायर को लगा कि गेंद पैड और बैट पर एकसाथ टकराई है। उन्हें कोई कन्क्लूसिव एविडेंस नहीं मिला जिससे की वह फील्ड अंपायर अनिल के फैसले को बदल सकें और इस तरह कोहली को आउट करार दे दिया गया।
कमेंटेटर दीप का मजाकिया अंदाज
हालांकि, अंतिम निर्णय देने से पहले भी अंपायर अनिल चौधरी ने सीधे हाथ नहीं उठाया। उन्होंने टीवी अंपायर से भी बातचीत की। जब बॉल ट्रैकिंग दिखाई गई, तब 56 साल के अनिल काफी नर्वस दिख रहे थे। इसी पर कमेंटेटर दीप दास गुप्ता ने कहा- डर गया है वो (अनिल चौधरी)।
कोहली गुस्से में दिखे
कोहली इस फैसले से गुस्से में दिखे। वह दूसरे फील्ड अंपायर नितिन मेनन से भी बहस करते दिखे। जब कोहली पवेलियन लौट रहे थे, तो दर्शकों ने अंपायर को लेकर हूटिंग भी की। विराट कोहली टेस्ट करियर में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला शून्य का स्कोर था।
IND vs NZ 2nd Test, Mumbai Test, Virat Kohli, falls, controversial decision, umpire, Anil Chaudhary, virat kohli out, controversy