फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test India created history after winning the Mumbai Test breaks Pakistan most win record in 2021

IND vs NZ: साल 2021 की सबसे कामयाब टेस्ट टीम बना भारत, इस मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

Mon, 06 Dec 2021 01:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 06 Dec 2021 01:03 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2021 में अब तक की सबसे सफल टीम बन गई है। इस मामले में उसने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने यह मुकाम मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराने के बाद हासिल किया। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test India created history after winning the Mumbai Test breaks Pakistan most  win record in 2021
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने मु्ंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 372 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कानुपर में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। भारत को मुंबई टेस्ट जिताने मयंक अग्रवाल समेत स्पिन गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मयंक ने पहली पारी में 150 रन और दूसरी पारी में 62 रन बनाए। मयंक के इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं, मुंबई टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया साल 2021 में संबसे टेस्ट मैच की सबसे कामयाब टीम बन गई है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


भारत ने 2021 में जीत चुका है सबसे ज्यादा टेस्ट

मुंबई टेस्ट टेस्ट जीतने के बाद साल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने में सफल रहा। इससे पहले टीम इस साल 6 मैच जीतकर भारत की बराबरी पर थी। लेकिन मुंबई टेस्ट में भारत जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान से आगे निकल गया। साल 2021 में भारत अब तक सात टेस्ट मैच जीत चुके है। वहीं, पाकिस्तान ने छह मैच जीते हैं। जबकि चार टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। इस साल भारत के टेस्ट मैच जीतने में और इजाफा हो सकता है। क्योंकि इसी महीने टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रही है। 
विज्ञापन


भारत की सबसे बड़ी जीत

रनों के हिसाब से अगर देखा जाए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली 372 रनों की जीत अब तक की टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए भारत ने दिल्ली में 337 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 321 रनों से हराया था। न्यूजीलैंड की टीम बीते 33 वर्षों से भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed