IND vs NZ: भारतीय टीम को काइल जेमीसन से कैसे मिले छुटकारा, वसीम जाफर ने दिया मजेदार सुझाव
भारत और ऩ्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने जेेमीसन के खतरे से बचने के लिए टीम इंडिया को मजेदार सुझाव दिया है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुंबई में शुक्रवार से खेला जाएगा।
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को मजेदार ट्वीट्स करने और मीम्म बनाने के लिए जाना जाता है। आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि मैदान गीला होने को वजह से यह मैच अभी तक शुरू नहीं हो सका है। वही, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर में विराट कोहली की टीम इंडिया को काइल जेमीसन के खतरे से बचने के लिए एक मजेदार सुझाव दिया है।
वसीम जाफर ने दिया मजेदार सुझाव
टीम इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने कू करते हुए जेमीसन के खतरे से कैसे बचा जा सकता है उसे लेकर सुझाव दिया है, उन्होंने कू कर लिखा, जेमीसन के खतरे को टालने का एक तरीका यह भी हो सकता है कि इस हाईट लिमिट को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम से बाहर रखा जाए।
कानपुर में कर चुके हैं खतरनाक गेंदबाजी
भारत और ऩ्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में काइल जेमीसन ने शानदार गेंदबाजी की थी। पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। इस दौरान जेमीसन ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट झटके। उनकी गेंदाबाजी का कत्लेआम दूसरी पारी मे भी जा रही। दूसरी इनिंग्स में भी उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किेए। इस बार वह शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन को आउट करने में सफल रहे। इस तरह कुल मिला कर जेमीसन ने कानपुर टेस्ट में छह विकेट लिए थे।
विराट की कप्तानी में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
वर्कलोड को देखते हुए बीसीसीआई ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अलावा कानपुर टेस्ट मैच तक आराम दिया था। वहीं, मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उनके आऩे से टीम काफी मजबूत होगी। विराट अपनी कप्तानी में यह टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया को सीरीज जिताना चाहेंगे। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।