फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test After winning the Man of the Series award, R Ashwin said his next mission will be south Africa tour

IND vs NZ: न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बोले अश्विन, कहा- अब दक्षिण अफ्रीका होगा अगला मिशन

Mon, 06 Dec 2021 02:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 06 Dec 2021 02:38 PM IST
सार

आर अश्विन ने भारत को मुंबई टेस्ट जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरी टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। मुंबई में दूसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद अश्विन ने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना और वहां सीरीज जीतना चाहता हूं। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test After winning the Man of the Series award, R Ashwin said his next mission will be south Africa tour
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मुंबई टेस्ट जिताने में आर अश्विन का खास योगदान रहा। टेस्ट मैच में अश्विन और जयंत यादव ने 4-4 विकेट लेकर कीवी टीम को 167 रनों पर समेट दिया। 540 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजलैंड की 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने मुंबई टेस्ट 372 रनों के विशाल अंतर से जीता। रनों के नजरिए से अगर देखा जाए तो यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। न्यूजीलै्ंड को टेस्ट सीरीज में 1-0 से पटखनी देने के बाद आर अश्विन ने अपने अगले मिशन को लेकर बयान दिया है। 

विज्ञापन


साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं अश्विन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले आर अश्विन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना चाहते हैं। मुंबई टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा, मैं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना चाहता हूं और वहां सीरीज जीतना मेरा सपना है, उन्होंने आगे कहा कि भारत अभी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इस बार हम वहां पर टेस्ट श्रृंखला जीतने में जरूर कामयाब होंगे। 
विज्ञापन


2021 में 52 विेकेट झटके चुके हैं अश्विन

मुंबई टेस्ट में आर अश्विन ने साल 2021 का 52वां विकेट हासिल किया। इस साल वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने पहले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। अश्विन अपने करियर में चार बार 50 या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले साल 2015, 2016 और 2017 में यह करिश्मा किया था। वहीं, अश्विन से पहले अनिल कुंबले ने तीन बार और कपिल देव ने एक बार वर्ष में 50 या उससे अधिक विकेट लिए थे। मुंबई टेस्ट में अश्विन ने एक और उपलब्धि अपने नाम हासिल की। वह अपनी सरजमीं पर 300 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, जेम्स एंडरसन अनिल कुंबले ही अपने घरेलू मैदानों पर 300 विकेट ले पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed