{"_id":"61a3571f7f02ba2a8e76c931","slug":"ind-vs-nz-1st-test-shreyas-iyer-created-history-in-kanpur-test-16th-cricketer-in-the-world-to-have-this-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: कानपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, यह करिश्मा करने वाले दुनिया के 16वें क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: कानपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, यह करिश्मा करने वाले दुनिया के 16वें क्रिकेटर
Sun, 28 Nov 2021 03:47 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 28 Nov 2021 03:47 PM IST
सार
कानपुर टेस्ट में श्रेेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 65 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस इनिंग्स के दौरान उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित की। पहली पारी में शतक लगाने वाले श्रेयस ने दूसरी इनिंग्स में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया। पहली पारी में संकट मोचक की भूमिका निभाने वाले श्रेयस ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। यह उनकी बैटिंग का ही कमाल था जो भारत दूसरी पारी में सम्मानजनक स्कोर की तरफ अग्रसर हो सका। टीम इंडिया की दूसरी इनिंग्स में 65 रन बनाने वाले श्रेयस नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे।
विज्ञापन
यह रिकॉर्ड बनाने वाले श्रेयस 16वें क्रिकेटर
डेब्यू मैच की एक पारी में शतक और दूसरी इनिंग्स में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले श्रेयस अय्यर दुनिया के 16वें क्रिकेटर हैं। कानपुर में वह अपना डेब्यू टेस्ट खेले रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 105 रन बनाए थे। जबकि आज टेस्ट मैच के चौथे दिन उन्होंने भारत की दूसरी इनिंग्स में 65 रन बनाए।
विज्ञापन
उनसे पहले एक पारी में शतक और दूसरी इनिंग्स में 50 से ज्यादा का स्कोर केएस रणजीतसिंहजी, जॉर्ज गन, हरबर्ट कोलिंस, पॉल गिब्स, लॉरेंस रोव, रोडने रेडमंड, गॉर्डन ग्रीनिज, अजहर महमूद, लू विसेंट, स्कॉट स्टैरिस, यासिर हमीद, एंड्रयू स्ट्रॉस, एलिस्टर कुक, उमर अकमल और फाफ डुप्लेसी जैसे बल्लेबाज शामिल हैंं।
विज्ञापन
यह करिश्मा करने वाले तीसरे भारतीय
डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने वाले श्रेयस अय्यर भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया के लिए सबसे पहले यह कीर्तिमान दिलावर हुसैन ने स्थापित किया था।
साल 1933-34 में उन्होंने कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ खेले हुए अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 59 और दूसरी इनिंग्स में 57 रन बनाए थे, जबकि 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में सुनील गावस्कर ने पोर्ट ऑफ स्पेन में पहली पारी में 65 और दूसरी इनिंग्स में नाबाद 67 रन बनाए।
करीब 51 साल बाद श्रेयस अय्यर ने इस रिकॉर्ड फिर से दोहराया है। जिन्होंने कानुपर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 105 और दूसरी इनिंग्स में 65 रन बनाए।