IND vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: डेब्यू टेस्ट में श्रेयस 75 रन बनाकर नाबाद, पहले दिन जडेजा ने भी जड़ा अर्धशतक
IND vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले अय्यर भारत के 47वें खिलाड़ी बने। साथ ही टेस्ट डेब्यू में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले चौथे भारतीय रहे।
विस्तार
STUMPS on Day 1 of the 1st Test.
An unbeaten 113-run partnership between @ShreyasIyer15 & @imjadeja propel #TeamIndia to a score of 258/4 on Day 1.विज्ञापन
Scorecard - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/7dNdUM0HkMविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) November 25, 2021
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले चार विकेट 145 के स्कोर पर गंवा दिए थे। मयंक अग्रवाल 13 रन बना सके। वहीं, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल रहे। पुजारा 26 रन और रहाणे 35 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 93 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए।
शुभमन ने सात पारियों के बाद फिफ्टी लगाई
शुभमन ने सात पारियों के बाद फिफ्टी लगाई। वह (22 साल 78 दिन) कानपुर में टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले दूसरे युवा भारतीय बने। इसका रिकॉर्ड एमएल जससिम्हा (21 साल 288 दिन) के नाम है। चार विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 गेंदों पर 113 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम इंडिया की पारी को संभाला।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस ने सूझबूझ वाली पारी खेली और 94 गेंदों पर अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले अय्यर भारत के 47वें खिलाड़ी बने, वहीं भारतीय सरजमीं पर ऐसा करने वाले 25वें खिलाड़ी हैं। साथ ही टेस्ट डेब्यू में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले चौथे भारतीय बने।
जडेजा ने भी लगाई फिफ्टी
उनसे पहले सुरेंदर अमरनाथ (124), कृपाल सिंह (100*), देवांग गांधी (75) और बापू नादकर्णी (68*) यह कारनामा कर चुके हैं। जडेजा ने भी समझदारी वाली पारी खेली और खराब गेंदों पर शॉट लगाए और अच्छी गेंदों को जाने दिया। उन्होंने इस दौरान टेस्ट करियर की 17वीं फिफ्टी लगाई। ऐसा कहा जा रहा था कि इस मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिलेगी, लेकिन भारत के सभी विकेट कीवी तेज गेंदबाजों ने लिए। जेमीसन ने 3 और साउदी ने एक विकेट लिया।
दोनों टीमें:
भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, उमेश यादव
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउदी, एजाज पटेल, काइल जेमीसन, विलियम सोमरविले