फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st T20I Team India captain Rohit Sharma praised R Ashwin Axar patel and Suryakumar Yadav after defeating New Zealand at Jaipur

India vs New Zealand 1st T20: भारत की जीत से खुश हुए कप्तान रोहित, हिटमैन ने इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

Thu, 18 Nov 2021 09:11 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 18 Nov 2021 09:11 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को जयपुर में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कीवियों को पांच विकेट से शिकस्त दी। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st T20I Team India captain Rohit Sharma praised R Ashwin Axar patel and Suryakumar Yadav after defeating New Zealand at Jaipur
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकबला बुधवार को में खेल गया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के था भारत तीन मैचों सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया को मैच जिताने में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा आर अश्विन और अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी की। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। 

विज्ञापन


युवाओं के पास था सीखने का मौका

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, यह मैच बहुत आसान नहीं था, इनमें उन लड़कों को सीखने का मौका मिला जिन्होंने कभी ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी नहीं की थी, यह उनके लिए भी सीखने का मौका था कि उन्हें क्या करना था, यह हमेशा पावर हिटिंग नहीं है, आप कोशिश करते हैं और गेंद को फिल्डर के बाईं या दाईं ओर रखते हैं जिससे सिंगल या बाउंड्री ढूंढ़ते हैं, एक टीम के रूप में हम खुश हैं कि लड़कों ने उस स्थिति में बल्लेबाजी की और खेल समाप्त किया, तकनीकी रूप से एक अच्छा मैच था, कुछ खिलाड़ियों की कमी और यह देखने के लिए कि नए खिलाड़ियों के पास क्षमता के मामले में क्या है, मुझे लगता है कि आखिरी 3-4 ओवरों में हमने जिस तरह से वापसी की वह शानदार थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हिटमैंन ने गेंदबाजों के पढ़े कसीदे

रोहित शर्मा ने आगे कहा इस मैच में गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग की। खासकर अश्विन और अक्षर पटेल ने जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक साथ गेंदबाजी करते हैं, वे हमेशा विकेट लेना चाहते हैं, यह एक अच्छा संकेत है, सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने कुछ बेहतरीन स्ट्रोक खेले, स्पिन गेंदबाजों का डटकर सामना किया और तेज गेंदबाजों के खिलाफ पेस इस्तेमाल की। रोहित ने आगे कहा मैंने और ट्रेंट बोल्ट ने एक साथ काफी क्रिकेट खेली है वह मेरी कमजोरी जानतें और मैं उनकी मजबूती जानता हूं, दोनों के बीच अच्छी भिड़ंत थी, जब मैं कप्तानी करता हूं तो उन्हें झांसा देने के लिए कहता हूं, और उन्होंने ठीक वही किया, उसने मिडविकेट के फिल्डर को पीछे रखा था और फाइनल लेग के फिल्डर के आगे लगाया था, मुझे पता था कि वह बाउंसर फेंकने वाले हैं मैं गेंद को फील्डर के ऊपर से निकाल रहा था लेकिेन दुर्भाग्य से गेंद में पर ज्यादा गति नहीं थी।

भारत ने पांच विकेट से जीता मैच

भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने छह विकेट पर रन बनाए। कीवियों की तरफ से मार्टिंन गुप्टिल ने 70 रनों की पारी खेली। अपनी इनिंग्स के दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा मार्क चैपमैन 62 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट लिए 50 रन जोड़े। राहुल 15 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद हिटमैन सूर्यकूमार यादव के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत को जीत तक पहुंचा दिया। रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए जबकि सूर्यकुमार ने 63 रनों की पारी खेली। इस तरह भार ने 5 विकेट के नुकसान 165 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed