अजब संयोग: तीन दिसंबर से शुरू हुए दो मैच रिकॉर्ड बुक में हुए शामिल, भारत ने दोनों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की
संयोग की बात यह है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत भी 3 दिसंबर से हुई थी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला गया दूसरा टेस्ट भी इसी तारीख से खेला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
3 दिसंबर से हुई टेस्ट मैच की शुरुआत
तब 2015 में दक्षिण अफ्रीका को 337 रन से हराया था। संयोग की बात यह है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत भी 3 दिसंबर से हुई थी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला गया दूसरा टेस्ट भी इसी तारीख से खेला गया। अंतर बस यह रहा कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच दिन में हराया था। वहीं न्यूजीलैंड टीम चार दिन में टेस्ट हार गई।
एक और संयोग भी आया सामनेIn Sync! ☺️
How's that for a quartet! 🇮🇳 🇳🇿#INDvNZ #TeamIndia @Paytm pic.twitter.com/eKqDIIlx7mविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) December 6, 2021
एक और संयोग भी सामने आया है। न्यूजीलैंड को टेस्ट में सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ मिली है। हालांकि, इससे पहले कीवी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी हार मिली थी। यानी भारत के नाम दो सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली है और न्यूजीलैंड टीम को टेस्ट में सबसे बड़ी हार भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली।
दक्षिण अफ्रीका से जुड़ा रहा है तार
दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में जोहानिसबर्ग में खेले गए टेस्ट में न्यूजीलैंड को 358 रन से हराया था। दोनों ही टीमों का संयोगवश जीत और हार में दक्षिण अफ्रीका से रिकॉर्ड जुड़ा है। भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में हराकर सीरीज भी 1-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर बतौर कप्तान कोहली की ये लगातार चौथी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से सात टेस्ट जीते हैं।
भारत-न्यूजीलैंड मैच का हाल🗣️ 🗣️ The mindset is to take Indian cricket forward and stay at the top: #TeamIndia Captain @imVkohli #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/NWrxTih29K
— BCCI (@BCCI) December 6, 2021
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।