फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Two Matches Started From 3rd December Were Registered in Record Book, Indias Historic Win in Both Matches

अजब संयोग: तीन दिसंबर से शुरू हुए दो मैच रिकॉर्ड बुक में हुए शामिल, भारत ने दोनों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की

Mon, 06 Dec 2021 12:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Dec 2021 12:26 PM IST
सार

संयोग की बात यह है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत भी 3 दिसंबर से हुई थी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला गया दूसरा टेस्ट भी इसी तारीख से खेला गया।

विज्ञापन
IND vs NZ Two Matches Started From 3rd December Were Registered in Record Book, Indias Historic Win in Both Matches
ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए टेस्ट में 372 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत रही। इस मैच में एक अजब संयोग निकलकर सामने आया है। इस टेस्ट से पहले रन के अंतर से भारत को सबसे बड़ी जीत दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर मिली थी। 
विज्ञापन


3 दिसंबर से हुई टेस्ट मैच की शुरुआत
तब 2015 में दक्षिण अफ्रीका को 337 रन से हराया था। संयोग की बात यह है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत भी 3 दिसंबर से हुई थी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला गया दूसरा टेस्ट भी इसी तारीख से खेला गया। अंतर बस यह रहा कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच दिन में हराया था। वहीं न्यूजीलैंड टीम चार दिन में टेस्ट हार गई।
विज्ञापन
एक और संयोग भी आया सामने
एक और संयोग भी सामने आया है। न्यूजीलैंड को टेस्ट में सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ मिली है। हालांकि, इससे पहले कीवी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी हार मिली थी। यानी भारत के नाम दो सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली है और न्यूजीलैंड टीम को टेस्ट में सबसे बड़ी हार भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली।


दक्षिण अफ्रीका से जुड़ा रहा है तार
दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में जोहानिसबर्ग में खेले गए टेस्ट में न्यूजीलैंड को 358 रन से हराया था। दोनों ही टीमों का संयोगवश जीत और हार में दक्षिण अफ्रीका से रिकॉर्ड जुड़ा है। भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में हराकर सीरीज भी 1-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर बतौर कप्तान कोहली की ये लगातार चौथी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से सात टेस्ट जीते हैं।  भारत-न्यूजीलैंड मैच का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed