फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NAM Rohit Sharma becomes third male batter to complete 3000 T20I runs

IND vs NAM: रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

Tue, 09 Nov 2021 10:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। दाएं हाथ के 34 वर्षीय बल्लेबाज अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  

विज्ञापन
IND vs NAM Rohit Sharma becomes third male batter to complete 3000 T20I runs
रोहित शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। दाएं हाथ के 34 वर्षीय बल्लेबाज अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  

विज्ञापन


रोहित ने सोमवार को नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में एक में बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने इस दौरान चौके के साथ यह उपलब्धि हासिल की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह अब तक 116 मैचों में 32.66 की औसत और 139.61 की स्ट्राइक रेट से 3038 रन बना चुके हैं। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चार शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। यही नहीं इस प्रारूप में रोहित सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं। 


रोहित के अलावा विराट कोहली और कीवी खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल ही दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रनों के आंकड़े को पार किया है। यही नहीं विराट कोहली के बाद रोहित दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 3000 से अधिक रन बनाए हैं। 

रोहित ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में 37 गेंदों में 56 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्केेेेेे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed