फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE U19 World Cup preview: Team India second match vs Ireland playing 11 live streaming

IND vs IRE U19: लगातार दूसरी जीत हासिल करने उतरेगी भारतीय टीम, भारत की युवा ब्रिगेड के सामने आयरलैंड की चुनौती

Thu, 25 Jan 2024 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Jan 2024 10:00 AM IST
सार

भारत के पास बाएं हाथ के स्पिनर सौमी कुमार पांडे और मुशीर खान के रूप में दो अलग शैली के फिरकी गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने काम को बखूबी अंजाम देकर कोच रिषिकेश कानिटकर की चिंता कम की है।

विज्ञापन
IND vs IRE U19 World Cup preview: Team India second match vs Ireland playing 11 live streaming
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की युवा ब्रिगेड आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप के दूसरे लीग मैच में गुरुवार को आयरलैंड की चुनौती का सामना करेगी। भारतीय टीम अपने कठिन मुकाबलों से पहले इस मैच में बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास करने कोशिश करेगी। भारत ने एकतरफा रहे पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हराया। अब आयरलैंड के खिलाफ उसके पास प्रयोग का मौका है क्योंकि अगले सप्ताह से सुपर सिक्स चरण में कठिन प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

आयरलैंड ने पहले मैच में अमेरिका को हराया, लेकिन दूसरे मैच में बांग्लादेश से पराजय का सामना करना पड़ा। भारत के सामने चुनौती विरोधी टीम नहीं बल्कि अपने ही प्रदर्शन का स्तर बेहतर करने की होगी। आधुनिक दौर के क्रिकेट को ध्यान में रखकर बल्लेबाजों को अपनी शैली में सुधार करना होगा। भारतीय कप्तान उदय सहारन ने पहले मैच में 64 और आदर्श सिंह ने 76 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट क्रमश: 79 और 68 रहा जो आधुनिक समय में अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पास बाएं हाथ के स्पिनर सौमी कुमार पांडे और मुशीर खान के रूप में दो अलग शैली के फिरकी गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने काम को बखूबी अंजाम देकर कोच रिषिकेश कानिटकर की चिंता कम की है। पांडे को पहले मैच में कंधे की चोट के कारण पहले और दूसरे स्पैल के बीच में ब्रेक लेना पड़ा था और टीम प्रबंधन उनके पूरी तरह फिट रहने की दुआ कर रहा होगा।
विज्ञापन

पिच रह सकती है धीमी
ब्लोमफोंटेन की धीमी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करनी होगी और पावरप्ले के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन भी करना होगा। पहले मैच में सचिन दास ने अच्छा प्रदर्शन करके भारत को 250 के पार पहुंचाया था। प्रियांशु मोलिया पर भी नजरें होंगी जो बड़ौदा के लिए रणजी क्रिकेट में दो शतक लगा चुके हैं। पहले मैच में हालांकि उनका रक्षात्मक रवैया समझ से परे था। आयरलैंड के नई गेंद के गेंदबाज ओलिवर रिले, रोबेन विल्सन और कार्सन मैकलो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

दोनों टीमें
भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), सचिन धस, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, नमन तिवारी, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, इनेश महाजन।

आयरलैंड: जॉर्डन नील, रयान हंटर (विकेटकीपर), गेविन रॉलस्टन, कियान हिल्टन, फिलिपस ले रॉक्स (कप्तान), स्कॉट मैकबेथ, जॉन मैकनेली, कार्सन मैकुलॉ, ओलिवर रिले, रूबेन विल्सन, मैथ्यू वेल्डन, डैनियल फोर्किन, मैकडारा कॉसग्रेव, हैरी डायर, फिन लुट्टन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed