फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE T20 Series: Cricket Ireland Announces India Tour Of Ireland In August, See Full Schedule here

IND vs IRE: वेस्टइंडीज के बाद आयरलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया, तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, देखें

Wed, 28 Jun 2023 09:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Jun 2023 09:12 AM IST
सार

भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने पहुंचेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। तीनों टी20 मुकाबले मलाहाइड में खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
IND vs IRE T20 Series: Cricket Ireland Announces India Tour Of Ireland In August, See Full Schedule here
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने पहुंचेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। तीनों टी20 मुकाबले मलाहाइड में खेले जाएंगे। आईसीसी ने शेड्यूल की पुष्टि करते हुए इसे ट्वीट किया है। आईसीसी ने लिखा- कौन मलाहाइड पार्टी के लिए तैयार है। आयरलैंड अगस्त में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड का दौरा

इससे पहले टीम इंडिया जुलाई अगस्त में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह दौरा 12 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक चलेगा। 13 अगस्त को भारत बनाम वेस्टइंडीज आखिरी टी20 मैच के बाद टीम इंडिया आयरलैंड जाएगी। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान तो किया है, लेकिन टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई वेस्टइंडीज और आयरलैंड दौरे के लिए टीम का एलान एक साथ करेगा।

क्रिकेट आयरलैंड के चीफ एग्जीक्यूटिव ने क्या कहा?

क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वॉरेन ड्यूट्रोम ने आईसीसी के हवाले से एक बयान में कहा, "हम 12 महीनों में दूसरी बार भारतीय टीम का आयरलैंड में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमने 2022 में भारत-आयरलैंड के बीच दो शानदार मैच देखे थे, जिसकी सारी टिकटें बिक गई थीं। इसलिए इस साल तीन मैचों की सीरीज होने से और भी ज्यादा फैंस को उस अवसर का आनंद लेने का मौका देंगे, जो हमेशा यादगार होता है।"

ड्यूट्रोम ने कहा, "सबसे पहले बीसीसीआई को हमारा हार्दिक धन्यवाद। भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम में आयरलैंड को लगातार शामिल करने के लिए और साथ ही फैंस के अनुकूल कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि शुक्रवार और रविवार को मैच के दौरान फैंस की उपलब्धता सबसे ज्यादा होगी।
विज्ञापन

आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल
  • 18 अगस्त: पहला टी20 (मलाहाइड)
  • 20 अगस्त: दूसरा टी20 (मलाहाइड)
  • 23 अगस्त: तीसरा टी20 (मलाहाइड)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed