{"_id":"62b92a06327cf51da8160951","slug":"ind-vs-ire-1st-t20i-match-analysis-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE Analysis: डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे उमरान मलिक, दीपक हुड्डा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE Analysis: डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे उमरान मलिक, दीपक हुड्डा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत
Mon, 27 Jun 2022 02:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:45 PM IST
सार
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की। बारिश से बाधित इस मैच में दीपक हुड्डा और कप्तान हार्दिक ने बल्ले से कमाल किया। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और युजवेन्द्र चहल सुपरहिट रहे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने यह मैच सात विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत यह सीरीज नहीं गंवा सकता। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की और बतौर कप्तान अपने पहले मैच में हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके अलावा युजवेन्द्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने भी टी20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। बल्ले के साथ दीपक हुड्डा का प्रदर्शन भी शानदार रहा।
बारिश से बाधित इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन डेब्यू मैच में उमरान मलिक कुछ खास नहीं कर पाए। बारिश की वजह से यह मैच 12 ओवर का कर दिया गया था। और आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए। भारत ने तीन विकेट खोकर 10 ओवर के अंदर लक्ष्य का पीछा कर लिया।

भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के टर्निंग प्वाइंट
- मैच से डबलिन का मौसम बेहद खराब दिख रहा था और मैच के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना दिख रही थी। ऐसे में कप्तान हार्दिक ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यहीं से भारतीय टीम मैच में आगे हो गई थी। जब आयरलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसे 12 ओवर खेलने थे, लेकिन आयरलैंड के बल्लेबाज जानते थे कि बारिश होने पर ये ओवर और कम हो जाएंगे। ऐसे में उन्होंने ज्यादा तेजी से रन बनाने की कोशिश की और जल्दी ही तीन विकेट गंवा दिए।
- आयरलैंड की टीम आठ गेंद में छह रन बनाकर दो विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए हैरी टेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले। इसी वजह से आयरलैंड की टीम 108 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।
- लक्ष्य का पीछा करते हुए दीपक हुड्डा और ईशान किशन की जोड़ी ने 15 गेंदों में 30 रन जोड़ दिए थे। यहीं से भारत का आधा काम हो चुका था, लेकिन अगली दो गेंदों पर दो विकेट गिर गए और टीम मुश्किल में आ गई। इसके बाद कप्तान हार्दिक ने 12 गेंद में 24 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा के बीच 64 रन की साझेदारी हुई।
भारत के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती चार ओवरों में आयरलैंड के तीन विकेट गिरे और यह टीम सिर्फ 22 रन बना पाई। युजवेन्द्र चहल ने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और एक विकेट लिया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने भी तीन ओवर में 16 रन देकर ओक विकेट झटका। उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। बल्ले के साथ दीपक हुड्डा ने कमाल किया। उन्होंने पारी की शुरुआत की और भारत को जीत दिलाकर ही लौटे। हुड्डा ने 29 47 रन बनाए। ईशान किशन ने 11 गेंद में 26 और कप्तान हार्दिक ने 12 गेंद में 24 रन की पारी खेली।
हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान भी सुपरहिट रहे। उन्होंने टॉस जीतने के बाद समझदारी के साथ गेंदबाजी चुनी। इसके बाद खुद पर भरोसा जताया और दूसरा ओवर किया। दूसरी ही गेंद पर विकेट भी चटकाया। बल्ले के साथ भी उन्होंने फिनिशर का रोल बखूबी निभाया। छोटा लक्ष्य था और ओवर कम थे। इस वजह से ऋतुराज को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा।
नकारात्मक पहलूः भुवनेश्वर कुमार और युजवेन्द्र चहल को छोड़ सभी भारतीय गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए। आवेश खान ने 11, अक्षर पटेल ने 12, हार्दिक ने 13 और उमरान मलिक ने 14 की इकोनॉमी से रन खर्चे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उमरान पहले ही ओवर में 14 रन लुटा दिए। इसके बाद हार्दिक ने उन्हें गेंदबाजी नहीं दी। बल्लेबाजी में सुर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन मैच नहीं खत्म कर पाए। अंत में कार्तिक ने आकर मैच खत्म किया।
आयरलैंड के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः हैरी टेक्टर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 33 गेंद में 64 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए और अंत तक नाबाद रहे। उनकी शानदार पारी की बदौलत आयरलैंड की टीम 108 रन का बड़ा स्कोर बना पाई। गेंदबाजी में मार्क अडायर ने कंजूसी से रन खर्चे तो क्रैग यंग ने दो अहम विकेट निकाले।
नकारात्मक पहलूः टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग इस मैच में फ्लॉप रहे। उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए। कप्तान बालबिर्नी तो खाता तक नहीं खोल सके। डेनली नौ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। इसी वजह से पावरप्ले में यह टीम तीन विकेट गंवाकर 22 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में जोशुआ लिटिल ने 16.70 के इकोनॉमी रेट से 14 गेंद में 39 रन लुटा दिए। मैकब्रिन ने भी एक ओवर में 21 रन खर्चे।