{"_id":"62bec8e5b2db2f0dac0c87e4","slug":"ind-vs-eng-world-number-one-batsman-joe-root-was-presented-with-a-silver-bat-for-completing-10000-runs-in-test-know-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: टेस्ट शुरू होने से पहले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज जो रूट को किया गया सम्मानित, जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: टेस्ट शुरू होने से पहले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज जो रूट को किया गया सम्मानित, जानें वजह
Fri, 01 Jul 2022 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:05 PM IST
सार
रूट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तीन मैचों की छह पारियों में 99 की औसत से 396 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट को भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले सम्मानित किया गया। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी द्वारा सम्मानित किया गया। रूट ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टेस्ट में दस हजार रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
रूट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तीन मैचों की छह पारियों में 99 की औसत से 396 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्हें शानदार बल्लेबाजी के लिए न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल के साथ संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया था।
The No.1 Test batter on the @MRFWorldwide ICC Rankings Joe Root was presented with a silver bat to commemorate his 10,000 runs in the longest format 👏#WTC23 | #ENGvIND pic.twitter.com/z2C2ySOYH9
— ICC (@ICC) July 1, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
जो रूट ने इसी साल इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी। टीम ने उनकी कप्तानी में आखिरी 17 टेस्ट में सिर्फ एक टेस्ट में जीत हासिल की थी। हालांकि, इस दौरान रूट का बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा था। एक जनवरी 2021 से लेकर अब तक रूट ने टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
उन्होंने इस दौरान 24 टेस्ट की 45 पारियों में 58.61 की औसत से 2462 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 228 रन का रहा है। मौजूदा समय के फेवरेट फोर यानी रूट, विराट कोहली, केन विलियम्सन और स्टीव स्मिथ में से रूट ने एक जनवरी 2021 के बाद से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
इस दौरान स्मिथ ने 11 मैचों की 17 पारियों में 779 रन, कोहली ने 15 मैच की 24 पारियों में 725 रन और विलियम्सन ने सबसे कम छह मैचों की 11 पारियों में 491 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में भी रूट अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। वहीं, भारतीय गेंदबाज उन्हें जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे।