फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG When will Ishan Kishan and Virat Kohli return Rahul Dravid gave update after ind vs eng 2nd test

IND vs ENG: कब होगी ईशान किशन और विराट कोहली की वापसी? दूसरे टेस्ट में जीत के बाद राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट

Mon, 05 Feb 2024 07:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: रोहित राज Updated Mon, 05 Feb 2024 07:43 PM IST
सार

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को शुरू होगा। उस मैच को लेकर टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता यह है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वापसी कर पाएंगे या नहीं। वहीं, विकेटकीपर ईशान किशन कब तक चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG When will Ishan Kishan and Virat Kohli return Rahul Dravid gave update after ind vs eng 2nd test
राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 की बराबरी ला दिया है। हैदराबाद में हारने के बाद टीम इंडिया विशाखापत्तनम में 106 रन से जीत गई। अब दोनों टीमों को तीसरे टेस्ट से पहले 10 दिन का ब्रेक मिला है। राजकोट में तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को शुरू होगा। उस मैच को लेकर टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता यह है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वापसी कर पाएंगे या नहीं। वहीं, विकेटकीपर ईशान किशन कब तक चयन के लिए उपलब्ध होंगे। इस पर कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन


द्रविड़ ने कोहली की उपलब्धता पर कहा कि इसके लिए चयनकर्ताओं से पूछना होगा। भारतीय कोच ने कहा, ''इस बारे में चयनकर्ताओं से पूछना सबसे अच्छा है। चयनकर्ता आपको बताने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे क्योंकि वे कुछ दिनों में टीम की घोषणा करने वाले हैं। हम उनसे जुड़ेंगे और पता लगाएंगे।'' कोहली ने निजी कारणों से पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) में उनके साथी रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने खुलासा किया कि विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा गर्भवती हैं और वह बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG When will Ishan Kishan and Virat Kohli return Rahul Dravid gave update after ind vs eng 2nd test
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन पर द्रविड़ का बड़ा बयान
द्रविड़ से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किशन को यह तय करने की जरूरत है कि वह कब किसी प्रकार की क्रिकेट खेलना शुरू करेंगे। उसके बाद ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में चुनने पर विचार किया जा सकता है। कुछ ही समय पहले सभी प्रारूपों में भारतीय टीम के नियमित सदस्य किशन व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ब्रेक मांगने के बाद से एक्शन से गायब हैं। वह रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए नहीं खेले हैं।

IND vs ENG When will Ishan Kishan and Virat Kohli return Rahul Dravid gave update after ind vs eng 2nd test
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ ने कहा, ''किसी के लिए भी और हर किसी के लिए वापसी का रास्ता है। मैं ईशान किशन मुद्दे के बारे में चर्चा नहीं करना चाहता। जितना हो सके उन्हें समझाने की कोशिश की है। मुद्दा यह था कि उन्होंने एक ब्रेक का मांगा था और हमने खुशी-खुशी उन्हें ब्रेक दिया। मैंने यह नहीं कहा कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना है। मैंने कहा कि जब वह तैयार हो जाएं तो उन्हें कुछ क्रिकेट खेलना होगा। यह उनकी पसंद है। हम उन्हें कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed