{"_id":"604098718ebc3ee61d7ce776","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-equals-ms-dhoni-record-of-leading-india-in-most-test-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: विराट ने हासिल की एक और खास उपलब्धि, कप्तानी में धोनी के बराबर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: विराट ने हासिल की एक और खास उपलब्धि, कप्तानी में धोनी के बराबर पहुंचे
Thu, 04 Mar 2021 01:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली, एमएस धोनी
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और मामले में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में उतरते ही उन्होंने कप्तानी में एक और उपलब्धि अपने नाम की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस करने उतरे विराट का यह बतौर कप्तान 60वां टेस्ट मैच है। उन्होंने अब भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने के मामले में एमएस धोनी (60 मैच) की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
टॉस के वक्त इस उपलब्धि पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक खुशी की बात है कि मैं इतने मैचों में टीम का नेतृत्व कर पाया। उन्होंने कहा, 'यह अविश्वसनीय है कि मैं इतने लंबे समय तक भारत की कप्तानी कर पाया।'
विज्ञापन
बता दें की इससे पहले विराट की कप्तानी में खेले गए 59 मुकाबलों में भारत को 35 जीत और 14 हार मिली है, जबकि 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं धोनी के नेतृत्व में खेले गए 60 मैचों में भारत ने 27 जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विराट अगर यह टेस्ट मैच जीत लेते हैं तो वे वेस्टइंडीज के दिग्गज सर क्लाइव लॉयड के बतौर कप्तान 36 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।