फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Virat Kohli address press conference ahead of the first Test against England in chennai

टेस्ट सीरीज से पहले विराट के बड़े बयान, रहाणे की कप्तानी पर बोले, प्लेइंग XI के भी पत्ते खोले

Thu, 04 Feb 2021 04:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Feb 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli address press conference ahead of the first Test against England in chennai
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम चेन्नई में कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार हो चुकी है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दोनों ही टीमों ने अपना-अपना क्वारंटीन पूरा करने के बाद अभ्यास सत्र में भी भाग लिया और अब मैदान में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अहम इस सीरीज में दोनों ही टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहेगीं। उधर एक महीने के अंतराल के बाद टीम से जुड़ रहे कप्तान विराट कोहली ने मैच से एक दिन पहले पत्रकारों को संबोधित किया और पहले टेस्ट के बारे में बात की। 

विज्ञापन

रहाणे और टीम की सराहना

  • विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के प्रदर्शन और रहाणे की कप्तानी पर कहा, 'टीम भरोसे पर आधारित है। अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में अपने कर्तव्यों को बखूबी पूरा किया। हम एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं और एक साथ बल्लेबाजी करते हैं। हम मैदान के बाहर भी संपर्क में रहते हैं।'
  • उन्होंने कहा, 'हर सीजन में टीम के प्रदर्शन पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। टीम बढ़िया कर रही है। हम घर से बाहर भी बढ़िया क्रिकेट खेल रहे हैं। प्रेरणा यह है कि कड़ी मेहनत की जाए और लड़के इसे समझते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन पर स्थिति साफ

  • उन्होंने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के संकेत देते हुए कहा, 'आपको इसके लिए संतुलन बनाना होता है। अब जब घरेलू सीजन शुरू हो चुके हैं तो ऐसे में वह हमारी योजनाओं का हिस्सा होगा। हम हर खिलाड़ी को लक्ष्य हासिल करने का मौका देना चाहते हैं. उसने कई जगहों पर काम किया।'
  • विराट ने चेपॉक की पिच पर बात करते हुए कहा, 'यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, लेकिन मुझे लगता है कि यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी कुछ है। हम अपनी पुरानी रणनीति के तहत उसी संयोजन के साथ उतरेंगे जिसमें एक खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करे।'
  • कप्तान ने चेन्नई टेस्ट में विकेटकीपिंग के सवाल पर स्थिति को साफ किया और कहा, 'पहले टेस्ट में ऋषभ पंत हमारी तरफ से खेलेंगे। वह विकेटकीपिंग भी करेंगे। उसने हाल ही में जबरदस्त प्रदर्शन किया और वो आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह आगे भी बने रहेंगे, हमारे लिए लगातार मैच विजेता बन सकते हैं।'
  • विराट ने तेज गेंदबाजों के संबंध मे कहा, 'हमने पिछली बार टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को प्रभावी नहीं होने दिया था। जसप्रीत बुमराह इस श्रृंखला में अच्छी शुरुआत करने के लिए उत्सुक होंगे (वह भारत में अपना पहला टेस्ट खेलेंगे)। तेज गेंदबाजों के इतने सारे विकल्प होना रोमांचक है।'
  • टीम की सलामी बल्लेबाजी को लेकर विराट ने कहा, 'हम रोहित शर्मा और शुभमन गिल को लंबे समय बतौर ओपनर मौका देंगे। उम्मीद है उनसे एक अच्छी शुरुआत मिलेगी।'
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर ध्यान नहीं

  • उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर कहा, 'हम इसके बारे में सोचकर अपने ऊपर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते हैं। उसपर बात करने का कोई मतलब नहीं है जो एक महीने दूर है। अगले टेस्ट पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।'

किसान आंदोलन पर टीम में हुई थी चर्चा

  • भारतीय कप्तान ने किसान आंदोलन पर खुद के और दूसरे क्रिकेटरों के ट्वीट पर कहा, 'देश में किसी भी मुद्दे पर सभी चर्चा करते हैं। हमने टीम मीटिंग में भी इसपर संक्षेप में चर्चा की।'

पिता बनना जीवन का सबसे खास पल

  • ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत के समय पिता बनने पर विराट ने कहा, 'पिता बनना मेरे जीवन का सबसे खास पल था। मैं टीम के साथ पूरे समय जुड़ा रहा, सब कुछ देख रहा था। लड़कों पर गर्व है।'
  • उन्होंने खेल के प्रति प्रेरणा पर कहा, 'इसके लिए मेरी प्रेरणा, प्रतिबद्धता और प्यार वैसा ही है जैसा वह हमेशा से था। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।'
  • बायो बबल पर कप्तान ने कहा, 'हम जैव सुरक्षित माहौल में खुश हैं, बीसीसीआई के इंतजाम शानदार हैं। हम चारों टेस्ट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed