फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Video MS Dhoni arrived to watch India vs England 3rd T20I match Chat with Ravi Shastri watch

IND vs ENG Video: भारत के लगातार दूसरे मैच को देखने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, इस बार रवि शास्त्री के साथ आए नजर

Sun, 10 Jul 2022 09:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Jul 2022 09:20 PM IST
सार

रविवार (10 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धोनी को रवि शास्त्री के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कुछ मिनट बाद शास्त्री ने धोनी के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की।

विज्ञापन
IND vs ENG Video MS Dhoni arrived to watch India vs England 3rd T20I match Chat with Ravi Shastri watch
महेंद्र सिंह धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों में इंग्लैंड में हैं। भारतीय टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है। वह फिलहाल तीन टी20 मैचों की सीरीज वहां खेल रही है। उसके बाद उसे वनडे सीरीज में भाग लेना है। तीसरे टी20 मैच को देखने के लिए धोनी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान वह भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ नजर आए।
विज्ञापन


रविवार (10 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धोनी को रवि शास्त्री के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कुछ मिनट बाद शास्त्री ने धोनी के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। 
विज्ञापन


इसके अलावा धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वह इस तस्वीर में ऋषभ पंत का मास्क लगाए खड़े हैं। दरअसल, धोनी ने स्टेडियम में एंट्री के लिए एक खास तरकीब अपनाई थी। अपने फैनडम से बचने के लिए वह पंत के मास्क में स्टेडियम में घुसने पर विचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले शनिवार को बीसीसीआई ने धोनी की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के साथ बातचीत करते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके कुछ मिनट बाद ऋषभ पंत ने धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।




भारत के पूर्व कप्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम सालों में शास्त्री की कोचिंग में खेला है। शास्त्री भारत के मुख्य कोच थे जब धोनी ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच खेला। संयोग से वह मैच भी इसी तारीख (10 जुलाई) को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच के एक साल बाद धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 49 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड में लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2021 में 3-2, 2018 में 2-1 और 2017 में 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed