फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Series 2024 Shubman Gill on Kuldeep Yadav vs Jonny Bairstow Batting Stats Ben Stokes

IND vs ENG: गिल की बात सच निकली! कुलदीप ने सीरीज में बेयरस्टो से 72 गेंदें ज्यादा खेलीं, स्टोक्स भी रहे फ्लॉप

Mon, 11 Mar 2024 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Mar 2024 12:47 PM IST
सार

जेम्स एंडरसन को लेकर शुरू हुई बहस में बेयरस्टो ने शुभमन गिल को छेड़ा तो उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। गिल ने बेयरस्टो से कहा कि आपकी बल्लेबाजी तो कुलदीप यादव से भी खराब रही है। उनका यह बयान सच साबित हुआ है।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Series 2024 Shubman Gill on Kuldeep Yadav vs Jonny Bairstow Batting Stats Ben Stokes
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है। टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की। हैदराबाद में पहला टेस्ट हारने के बाद जिस तरह से टीम इंडिया ने वापसी की, वह तारीफ के लायक थी। इंग्लैंड ने जब पहला टेस्ट जीता था तो बैजबॉल की खूब तारीफ हुई थी। हालांकि, इसके बाद बाकी चार टेस्ट में यह रणनीति फिसड्डी साबित हुई। धर्मशाला में पांचवें टेस्ट में शुभमन गिल और जॉनी बेयरस्टो के बीच लाइव मैच के दौरान बहस देखने को मिली थी।
विज्ञापन

IND vs ENG Test Series 2024 Shubman Gill on Kuldeep Yadav vs Jonny Bairstow Batting Stats Ben Stokes
शुभमन और बेयरस्टो के बीच बहस - फोटो : BCCI
शुभमन ने बेयरस्टो को दिया था करारा जवाब
जेम्स एंडरसन को लेकर शुरू हुई बहस में बेयरस्टो ने शुभमन गिल को छेड़ा तो उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। गिल ने बेयरस्टो से कहा कि आपकी बल्लेबाजी तो कुलदीप यादव से भी खराब रही है। कुलदीप ने आपसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया है। गिल का यह बयान सच साबित हुआ है। बेयरस्टो पांचों टेस्ट का हिस्सा रहे, लेकिन कुलदीप ने सिर्फ चार टेस्ट खेले। हालांकि, कुलदीप ने इन चार टेस्ट की छह पारियों में 10 पारियां खेलने वाले बेयरस्टो से 72 गेंदें ज्यादा खेली हैं। यहां तक कि कुलदीप ने पूरी सीरीज मिलाकर बेन स्टोक्स से सिर्फ पांच गेंदें कम खेली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG Test Series 2024 Shubman Gill on Kuldeep Yadav vs Jonny Bairstow Batting Stats Ben Stokes
यशस्वी और रोहित - फोटो : BCCI
यशस्वी ने सबसे ज्यादा गेंदें खेलीं
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद यशस्वी जायसवाल ने खेली हैं। उन्होंने नौ पारियों में कुल मिलाकर 891 गेंदें खेलीं। वहीं, दूसरे स्थान पर शुभमन गिल रहे। उन्होंने नौ पारियों में 760 गेंदें खेलीं। तीसरे स्थान पर 10 पारियों में 649 गेंदों के साथ इंग्लैंड के जो रूट रहे, जबकि चौथे स्थान पर नौ पारियों में 623 गेंदों के साथ रोहित शर्मा रहे। टॉप पांच सबसे ज्यादा गेंद खेलने वालों में इंग्लैंड के दो बल्लेबाज रहे। रूट के अलावा पांचवें स्थान पर ओपनर जैक क्राउली रहे। उन्होंने 10 पारियों में 521 गेंदें खेलीं। 
विज्ञापन

IND vs ENG Test Series 2024 Shubman Gill on Kuldeep Yadav vs Jonny Bairstow Batting Stats Ben Stokes
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
कुलदीप ने बेयरस्टो से ज्यादा गेंदें खेलीं
स्टोक्स और बेयरस्टो इस पूरी सीरीज में बेहद खराब फॉर्म में रहे। बेयरस्टो ने 10 पारियों में 23.8 की औसत से 238 रन बनाए। उन्होंने पूरी सीरीज मिलाकर 290 गेंदें खेलीं। वहीं, स्टोक्स ने 10 पारियों में 19.9 की औसत से 199 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने कुल मिलाकर 367 गेंदें खेलीं। कुलदीप ने छह पारियों में 19.4 की औसत से 97 रन बनाए। 30 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। कुलदीप ने छह पारियों में कुल मिलाकर 362 गेंदें खेलीं। उन्होंने रांची में ध्रुव जुरेल और फिर धर्मशाला टेस्ट में बुमराह के साथ कुछ अहम साझेदारियां की थीं। इसी की बदौलत धर्मशाला में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया था। यानी कुलदीप ने बेयरस्टो से बेहतर बल्लेबाजी तो की ही, स्टोक्स के कद को देखते हुए उनसे भी कुछ हद तक बेहतर बल्लेबाजी की। यहां तक कि अश्विन ने भी बेयरस्टो से छह गेंदें ज्यादा खेलीं। 

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी (बल्लेबाजी) गेंदे खेलीं
यशस्वी जायसवाल 9 891
शुभमन गिल 9 760
जो रूट 10 649
रोहित शर्मा 9 623
जैक क्राउली 10 594
बेन फोक्स 10 521
रवींद्र जडेजा 6 520
ओली पोप 10 484
बेन डकेट 10 400
बेन स्टोक्स 10 367
कुलदीप यादव 6 362
ध्रुव जुरेल 4 354
आर अश्विन 7 300
जॉनी बेयरस्टो 10 290

IND vs ENG Test Series 2024 Shubman Gill on Kuldeep Yadav vs Jonny Bairstow Batting Stats Ben Stokes
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : BCCI
भारत ने 17वीं टेस्ट सीरीज जीती
भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है, जो कि एक रिकॉर्ड है। जीत का यह सिलसिला 22 फरवरी 2013 से अब तक जारी है। भारत ने सातवीं बार टेस्ट में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की है। कप्तान स्टोक्स और कैच ब्रैंडन मैकुलम के साथ आने के बाद इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है। भारत ने बैजबॉल को ध्वस्त कर दिया है। बैजबॉल इंग्लैंड के आक्रामक क्रिकेट स्टाइल को कहा जाता है।

इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और फिर रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया। धर्मशाला टेस्ट को टीम इंडिया ने तीन दिन में ही खत्म कर दिया। इस मैच में रोहित एंड कंपनी ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed