फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Day-2 Highlights: India vs England 4th Test Day 2 Match Scorecard Ball by Ball Updates

IND vs ENG Day-2: इंग्लिश स्पिनर्स ने भारत को मुश्किल में डाला, दूसरे दिन भारत 219/7, यशस्वी ने 73 रन बनाए

Sat, 24 Feb 2024 06:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Day-2 Highlights: India vs England 4th Test Day 2 Match Scorecard Ball by Ball Updates
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला/BCCI

विस्तार

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 219 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 17 रन और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 134 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इंग्लिश स्पिनर्स ने कहर बरपाया है। शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला है।
विज्ञापन


भारत की पहली पारी
कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पहली पारी
वहीं, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हो गई। शनिवार को इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। 51 रन जोड़ने में टीम ने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिर उन्होंने जेम्स एंडरसन को एल्बीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की पारी को 353 रन पर समेट दिया। एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन क्या हुआ था?
पहले दिन की समाप्ती के बाद इंग्लैंड ने सात विकेट गंवाकर 302 रन बनाए थे। ओली रॉबिन्सन और जो रूट नाबाद थे। आज पहला सत्र भारत के नाम रहा था। आकाश दीप के तीन विकेट ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को उखाड़ कर रख दिया था। उन्होंने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश के कहर बरपाने के बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके।


पहले दिन लंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा को चार विकेट मिले। वहीं, आकाश दीप ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed