फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: 'Teasing Joe Root was part of strategy', Prasidh Krishna said- did not know reaction would come

IND vs ENG: 'जो रूट को चिढ़ाना रणनीति का हिस्सा था', प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा- नहीं पता था ऐसी प्रतिक्रिया आएगी

Sat, 02 Aug 2025 02:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Aug 2025 02:01 PM IST
सार

प्रसिद्ध ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह छोटी सी बात थी। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की वजह से ऐसा हो जाता है। हम मैदान से बाहर अच्छे दोस्त हैं। यह हल्की नोंकझोंक थी और हम दोनों ने इसका मजा लिया।'

विज्ञापन
IND vs ENG: 'Teasing Joe Root was part of strategy', Prasidh Krishna said- did not know reaction would come
प्रसिद्ध और रूट - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छे दोस्त जो रूट के साथ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन हुई नोंकझोंक का पूरा मजा लिया और उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के इस अनुभवी बल्लेबाज को गुस्सा दिलाना टीम की रणनीति का हिस्सा था । प्रसिद्ध और रूट के बीच तनाव के कारण अंपायरों को दखल देना पड़ा। आम तौर पर शांत रहने वाले रूट 22वें ओवर में चौके बाद प्रसिद्ध की टिप्पणी से खुश नहीं थे।
विज्ञापन

प्रसिद्ध ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह छोटी सी बात थी। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की वजह से ऐसा हो जाता है। हम मैदान से बाहर अच्छे दोस्त हैं। यह हल्की नोंकझोंक थी और हम दोनों ने इसका मजा लिया।' उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूट को चिढ़ाना अनायास नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, 'यह हमारी रणनीति थी, लेकिन मैने सोचा नहीं था कि मेरे कुछ शब्दों पर वह इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देंगे। जैसा कि मैंने कहा कि मुझे वह बहुत पसंद है और वह खेल के लीजैंड हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गेंदबाज ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि हम दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे। बल्लेबाज से हल्की फुल्की बात होते रहने पर गेंदबाजी में मुझे मजा आता है। इससे और मदद मिलती है जब बल्लेबाज भी आवेश में आकर प्रतिक्रिया देता है।' पहले सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के दबाव बनाने के बाद तेज गेंदबाजों में आपस में क्या बात हुई, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'एक टीम के तौर पर हमें पता था कि लंच के पहले क्या हुआ। तीनों तेज गेंदबाजों ने एक कोने में जाकर आपस में बात की और तय किया कि जो हुआ, वह हो गया। अब हमें सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करके वापसी करनी होगी।'
विज्ञापन

इंग्लैंड के बेन डकेट को आउट करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने मुस्कुराते हुए उनके कंधे पर हाथ रखा जो बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेसकोथिक ने कहा कि आकाश दीप को ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मेरे समय में अधिकांश बल्लेबाज उसे कोहनी लगा देते या कुछ अलग करते। मैंने कभी किसी गेंदबाज को किसी बल्लेबाज को आउट करने के बाद ऐसा करते नहीं देखा। ऐसा करने की कोई जरूरत भी नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed