फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Team India made record by achieving the target of 133 runs in 12.5 overs, broke 4 year old record

IND vs ENG: 12.5 ओवर में 133 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया ने बनाया कीर्तिमान, चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 23 Jan 2025 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jan 2025 09:10 AM IST
सार

इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 130 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के सबसे कम ओवर में चेज का रिकॉर्ड 15.2 ओवर का था।

विज्ञापन
IND vs ENG: Team India made record by achieving the target of 133 runs in 12.5 overs, broke 4 year old record
तिलक और अभिषेक - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। 133 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 130 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे कम ओवरों में जीत है। टीम इंडिया ने इस मामले में चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

सबसे तेज 130+ रन का चेज
दरअसल, इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 130 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के सबसे कम ओवर में चेज का रिकॉर्ड 15.2 ओवर का था। भारत ने ऐसा 2021 में नामीबिया के खिलाफ किया था। वहीं, 2024 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 15.2 ओवर में 130+ रन के लक्ष्य का पीछा किया था। इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टी20 में भारत ने इन सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी ने इंग्लैंड को हार मानने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शदीप-हार्दिक भी खास लिस्ट में
इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी। इस मैच में अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने भी खास उपलब्धि हासिल की। अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके नाम 97 विकेट हैं। अर्शदीप ने चहल को पीछे छोड़ा। चहल के नाम 96 विकेट हैं। हार्दिक लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके नाम 91 और भुवनेश्वर कुमार के नाम 90 विकेट हैं। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। इसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम 132 रन बना सकी। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। 
विज्ञापन

अभिषेक की तूफानी पारी
जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी की बदौलत जीत हासिल की। अभिषेक ने 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा, जो कि टी20 में भारत के लिए भारतीय मैदान पर संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। अभिषेक ने 34 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 79 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 26 रन बनाए। तिलक वर्मा 19 रन और हार्दिक पांड्या तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अगला टी20 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा।

T20I में भारत के लिए भारत में सबसे तेज अर्धशतक
गेंद खिलाड़ी खिलाफ जगह साल
18 सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी 2022
19 गौतम गंभीर श्रीलंका नागपुर 2009
20 अभिषेक शर्मा इंग्लैंड कोलकाता 2025
20 युवराज सिंह श्रीलंका मोहाली 2009
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed