फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test 2024 India Team Squad Players against England for Remaining Three Tests Virat Kohli Out

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम घोषित, कोहली-अय्यर सीरीज से बाहर; आकाश दीप को मौका

Sat, 10 Feb 2024 11:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

IND vs ENG Test 2024 Squad : तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा। जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test 2024 India Team Squad Players against England for Remaining Three Tests Virat Kohli Out
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। वह पारिवारिक कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह को शामिल किया गया है। राजकोट में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ''विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के बाकी बचे मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है।'' टीम में रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को चुना गया है। दोनों चोटिल हो गए थे और दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। चयन के बावजूद उनका खेलना तय नहीं है। बोर्ड ने बताया कि जडेजा और केएल राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी के अधीन है।
विज्ञापन

IND vs ENG Test 2024 India Team Squad Players against England for Remaining Three Tests Virat Kohli Out
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकोट, रांची और धर्मशाला में होंगे बचे तीन मैच
तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा। जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

IND vs ENG Test 2024 India Team Squad Players against England for Remaining Three Tests Virat Kohli Out
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर हुए बाहर
मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी अगले तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) आगे उनकी प्रगति पर नजर रखेगी। फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय अय्यर ने पीठ में अकड़न और ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत की थी। हालांकि, बीसीसीआई ने अय्यर की चोट के बारे में कुछ नहीं बताया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि खराब फॉर्म के कारण उन्हें बाहर किया गया है।
विज्ञापन

IND vs ENG Test 2024 India Team Squad Players against England for Remaining Three Tests Virat Kohli Out
आकाश दीप - फोटो : IPL/BCCI
आकाश दीप को मिला मौका
सीनियर चयन समिति ने शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए आकाश दीप को चुनने का फैसला किया है। आवेश खान बाहर हो हो गए हैं। चयन समिति का मानना है कि टेस्ट टीम के साथ बेंच पर बैठने से बेहतर आवेश के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना होगा। सीनियर टीम के साथ आकाश को बेहतर होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed