फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG T20: 'Playing spin in India is big challenge', England Captain Jos Buttler scared of spin challenge

IND vs ENG: 'भारत में स्पिन खेलना बड़ी चुनौती', वरुण-अक्षर और बिश्नोई की स्पिन तिकड़ी से डरे बटलर, कही यह बात

Thu, 23 Jan 2025 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jan 2025 02:38 PM IST
सार

बटलर ने कहा, 'हमारे पास वास्तव में अच्छे खिलाड़ी हैं और हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ उन्हें स्पिन का काफी सामना करना पड़ेगा। हमारा मानना है कि हमें प्रत्येक मैच में कम से कम तीन स्पिनर का सामना करना पड़ेगा।'

विज्ञापन
IND vs ENG T20: 'Playing spin in India is big challenge', England Captain Jos Buttler scared of spin challenge
इंग्लैंड की टीम - फोटो : ECB Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कोलकाता में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ सात विकेट से मिली करारी हार के बाद कहा कि भारतीय परिस्थितियों में स्पिनरों को खेलना चुनौती बनी रहेगी और उनके बल्लेबाजों को पांच मैच की सीरीज में वापसी करने के लिए इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा।
विज्ञापन

'भारत ने अच्छी गेंदबाजी की'
इंग्लैंड की टीम बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई की स्पिन तिकड़ी के सामने 132 रन आउट हो गई थी। भारत ने केवल 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाई। बटलर ने यहां ईडन गार्डेंस में मैच के बाद कहा, 'हम उस तरह का खेल नहीं खेल पाए जैसा कि खेलना चाहते थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'पहली बार सामना कर रहे थे'
उन्होंने कहा, 'हमारे कुछ बल्लेबाज पहली बार उनके कुछ गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। उनके प्रदर्शन पर गौर करना अच्छा होगा। हर कोई अच्छा खेलना चाहता है और उन पर दबाव बनाना चाहता है। हम बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं जिसका हम बचाव कर सकें।' इंग्लैंड के कप्तान ने स्वीकार किया कि स्पिन भारत में लगातार चुनौती बनी रहेगी और उन्होंने अपनी टीम से इससे निपटने के लिए व्यक्तिगत रणनीति तैयार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

'आक्रामक क्रिकेट खेलना बंद नहीं करेंगे'
बटलर ने कहा, 'हमारे पास वास्तव में अच्छे खिलाड़ी हैं और हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ उन्हें स्पिन का काफी सामना करना पड़ेगा। हमारा मानना है कि हमें प्रत्येक मैच में कम से कम तीन स्पिनर का सामना करना पड़ेगा। हमें उन पर दबाव बनाने के लिए अपनी व्यक्तिगत रणनीति के साथ खेलना होगा।' हार के बावजूद बटलर ने कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट के अपने आक्रामक ब्रांड से नहीं हटेगा जो 2015 से उनकी पहचान रही है। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट में हम हमेशा आक्रामक खेल खेलने का प्रयास करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि 2015 के बाद से हमारा सीमित ओवरों की क्रिकेट में खेलने का यही तरीका रहा है और हम वास्तव में कभी इससे पीछे नहीं हटे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed