फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG sunil gavaskar got angry at Sarfaraz khan dismissal remembered don bradman and gave advice

IND vs ENG: 'डॉन ब्रैडमैन ने मुझसे कहा था..', सरफराज पर भड़के गावस्कर को क्यों आई ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर की याद

Wed, 13 Mar 2024 05:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 13 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन सरफराज 60 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए। माना जा रहा था कि वह इस अर्धशतकीय पारी को शतक में बदलने में कामयाब होंगे लेकिन तीसरे सत्र की पहली गेंद पर शोएब बशीर ने उन्हें स्लिप पर खड़े जो रूट के हाथों कैच आउट करा दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG sunil gavaskar got angry at Sarfaraz khan dismissal remembered don bradman and gave advice
सरफराज खान-सुनील गावस्कर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज सरफराज खान के लिए यादगार रही। युवा खिलाड़ी को इस श्रंखला में डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने पांचों पारियों में तीन अर्धशतक लगाए। 26 वर्षीय खिलाड़ी के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। हालांकि, एक मौके पर सुनील गावस्कर युवा बल्लेबाज से नाराज हो गए। उन्होंने डॉन ब्रैडमैन की बात को याद करते हुए सरफराज को खास सलाह दी। 
विज्ञापन


धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन सरफराज 60 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए। माना जा रहा था कि वह इस अर्धशतकीय पारी को शतक में बदलने में कामयाब होंगे लेकिन तीसरे सत्र की पहली गेंद पर शोएब बशीर ने उन्हें स्लिप पर खड़े जो रूट के हाथों कैच आउट करा दिया। इससे पहले सरफराज और देवदत्त पडिक्कल के बीच 95 रन की साझेदारी हुई थी। 
विज्ञापन


युवा खिलाड़ी के शॉट सेलेक्शन पर नाराज बिफरे गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर युवा बल्लेबाज के शॉट सेलेक्शन से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा, "बॉल ऊपर पिच हुई थी, यह उतनी शॉर्ट नहीं थी कि आप इस तरह का शॉट खेल सके। उन्होंने इसकी कीमत चुकाई। मेरा मतलब है कि आप चायकाल के बाद पहली गेंद खेल रहे हैं तो खुद को थोड़ा समय दें। डॉन ब्रैडमैन ने मुझे कहा था 'हर गेंद का सामना करते हुए मैं ये सोचता हूं कि मैं 0 पर हूं चाहे मैं 200 पर क्यों ना हूं' लेकिन यहां, सरफारज ने सेशन की पहली गेंद पर ऐसा शॉट खेला।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर की सलाह के बावजूद सरफराज ने की यह गलती
इस विषय में बात करते हुए दुबई के एक बड़े व्यवसायी ने बताया कि पांचवें टेस्ट की शाम को गावस्कर और सरफराज के बीच लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने सरफराज को महत्वपूर्ण जानकारियां दी थी। इसके बावजूद युवा खिलाड़ी ने बड़ी गलती की। व्यवसायी ने कहा, "सुनील उन्हें बता रहे थे कि सबसे महत्वपूर्ण बात शॉट्स का चयन है। वह उनसे लगभग 45 मिनट तक बात कर रहे थे। फिर मैच में, चाय के तुरंत बाद वह एक बहुत ही बेवकूफी भरा शॉट खेलकर आउट हो गए। सुनील बहुत गुस्से में थे, और उन्होंने कमेंट्री के दौरान पूछा कि वह क्या कर रहे हैं। अगले दिन, सरफराज फिर से मेरे साथ थे और उन्होंने कहा, 'सर, कृपया गावस्कर सर से माफी मांगें - मैंने गलती की! मैं वह गलती दोबारा नहीं करूंगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed