{"_id":"65c9fbb7bc7113234f09d380","slug":"ind-vs-eng-stuart-broad-reacted-on-absence-of-virat-kohli-in-entire-series-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: शर्मनाक! इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली तो भड़के स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: शर्मनाक! इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली तो भड़के स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें क्या कहा
Mon, 12 Feb 2024 11:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:11 PM IST
सार
धाकड़ बल्लेबाज की गैरमौजूदगी को लेकर इंग्लिश गेंदबाज ने निराशा जाहिर की। उन्होंने इसे सीरीज के लिए शर्मनाक करार दिया। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भी किंग कोहली खेलते नजर नहीं आए थे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों में विराट कोहली शामिल नहीं होंगे। बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि निजी कारणों के चलते किंग कोहली इस सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने प्रतिक्रिया दी है।
धाकड़ बल्लेबाज की गैरमौजूदगी को लेकर इंग्लिश गेंदबाज ने निराशा जाहिर की। उन्होंने इसे सीरीज के लिए शर्मनाक करार दिया। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भी किंग कोहली खेलते नजर नहीं आए थे। उनके प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह तीसरे टेस्ट में उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, शनिवार को बीसीसीआई की तरफ से उनकी अनुपलब्धता की पुष्टि के बाद फैंस का दिल टूट गया।
‘सीरीज के लिए शर्मनाक..’
इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैचों में 604 विकेट हासिल करने वाले ब्रॉड ने विराट की अनुपलब्धता पर बात की। उन्होंने कहा, “यह सीरीज के लिए शर्म की बात है कि वह नहीं खेल रहे हैं। वह एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, लेकिन परिवार पहले आता है। भारत ने आखिरी टेस्ट जीता, उनकी अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का यह एक बड़ा अवसर है।”
विज्ञापन
बैजबॉल क्रिकेट से प्रभावित हैं ब्रॉड
इस दौरान ब्रॉड ने बैजबॉल को भी खूब सराहा। वह इसे गेम चेंजर के रुप में देखते हैं। पूर्व दिग्गज ने इंग्लैंड की भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में वापसी पर बात करते हुए बैजबॉल क्रिकेट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हमने पाकिस्तान में 3-0 से जीत हासिल की और न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया। बैजबॉल क्रिकेट को आगे ले जा रहा है और यह देखना रोमांचक है। जिस तरह से इंग्लैंड ने हैदराबाद में भारत को हराया और वेस्टइंडीज ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराया, वह मुझे बहुत पसंद आया। टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर था।”
टूटा विराट कोहली का 13 साल का रिकॉर्ड!
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद लंबे वक्त से चले आ रहा सीरीज से बाहर न होने का रिकॉर्ड भी टूट गया। वहीं, इस सीरीज के शुरुआती मैच में चोटिल हुए रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को अंतिम तीम मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, दोनों के तीसरे टेस्ट मैच में खेलने पर अभी संशय बरकरार है। बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि मेडिकल टीम से फिटनेस रिपोर्ट के बाद निर्णय लिया जाएगा।