VIDEO: अश्विन के शतक पर जमकर झूमे सिराज, तीसरे दिन छाया चेपॉक का लोकल ब्वॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने शानदार शतक जड़ा। इस अनुभवी गेंदबाज ने मोईन अली के ओवर में चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। इस दौरान अश्विन ने 148 गेंदों में 106 रन की शतकीय पारी खेली। अश्विन का शतक पूरा होते ही दूसरे छोर पर मौजूद टीम इंडिया के युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज को खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह पिच पर ही जश्न मनाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
A moment to cherish forever! @ashwinravi99 gets his Test💯 in Chennai and Md. Siraj erupts in joy. The dressing room stands up to applaud.🙌🏾 #TeamIndia #INDvENG @paytm pic.twitter.com/ykrBhsiTbl
— BCCI (@BCCI) February 15, 2021विज्ञापन
अश्विन ने रचा इतिहास
पहली पारी में गेंदबाजी में पांच विकेट लेने वाले अश्विन दूसरी पारी में बल्लेबाजी में शानदार सेंचुरी लगाई। 34 वर्षीय अश्विन के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है। उन्होंने एक पारी में पांच विकेट और शतक लगाने का कमाल तीसरी बार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गजों को भी पछाड़ दिया। अश्विन ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, कैरेबियाई दिग्गज गैरी सोबर्स, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और मुश्ताक मोहम्मद को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी ने यह काम दो-दो बार किया था। बता दें कि टेस्ट मैच में सबसे अधिक बार एक पारी में शतक और पांच विकेट लेने का कमाल इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम के नाम है। उन्होंने यह कारनामा पांच बार किया था।