फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Shubman Gill failed for the ninth consecutive time in India first innings in Test Check Record

IND vs ENG: पहली पारी में नहीं चलता शुभमन गिल का बल्ला, लगातार नौवीं बार फेल, जानें हैरान करने वाला रिकॉर्ड

Sat, 24 Feb 2024 02:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Sat, 24 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल मार्च में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने टीम की पहली पारी में 128 रन बनाए थे। उसके बाद से पहली पारी में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Shubman Gill failed for the ninth consecutive time in India first innings in Test Check Record
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ एक फिर से पहली पारी में फेल हो गए हैं। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला। वह रांची में भारत की पहली पारी में 38 रन बनाकर आउट हुए। ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में 353 रन बनाए। उसके बाद भारत की पहली पारी में शुरुआती तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए।
विज्ञापन


रोहित शर्मा दो, शुभमन गिल 38 और रजत पाटीदार 17 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन का प्रदर्शन पहली पारी में लगातार खराब होता जा रहा है। वह दूसरी पारी में रन बना रहे हैं, लेकिन पहली पारी में उनका बल्ला खामोश रहता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल मार्च में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने टीम की पहली पारी में 128 रन बनाए थे। उसके बाद से पहली पारी में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG Shubman Gill failed for the ninth consecutive time in India first innings in Test Check Record
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन का निराशाजनक प्रदर्शन
शुभमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 13 रन बनाकर आउट हुए थे। उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट में क्रमश: छह और 10 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट में दो और 36 रन का स्कोर बनाया। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट के चार मैचों की पहली पारी में भी वह अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने क्रमश: 23, 34, शून्य और 38 रन बनाए हैं।

IND vs ENG Shubman Gill failed for the ninth consecutive time in India first innings in Test Check Record
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
दूसरी पारी में शुभमन ज्यादा सफल
शुभमन गिल के करियर को देखें तो वह पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में ज्यादा सफल हुए हैं। उन्होंने पहली पारी में अब तक 26.41 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं, दूसरी पारी में उनका औसत 40.84 का रहा है। 

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ही उन्होंने तीन बार दूसरी पारी में अब तक बल्लेबाजी की है और दो बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। शुभमन हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए थे। उसके बाद विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में 104 रन बनाए। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में शतक से चूक गए थे और 91 रन बनाए थे।
विज्ञापन

IND vs ENG Shubman Gill failed for the ninth consecutive time in India first innings in Test Check Record
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन गिल का करियर
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 24 मैच खेले हैं। इस दौरान 44 पारियों में उन्होंने 1330 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.44 का रहा है। शुभमन ने तीन शतक लगाए हैं। उनके नाम पांच अर्धशतक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed